फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Villagers will benefit from Integrated Adarsh Krishi Gram Yojana: Uniyal

रतूड़ा गांव में कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री सुबोध उनियाल ने ग्रामीणों को किया संबोधित, कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया

Sun, 27 Dec 2020 09:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 09:26 PM IST
विज्ञापन
Villagers will benefit from Integrated Adarsh Krishi Gram Yojana: Uniyal
रतूड़ा गांव में ग्रामीणों को संबोधित करते कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री सुबोध उनियाल। - फोटो : KARNPRYAG
एकीकृत आदर्श कृषि ग्राम योजना से एक ही छतरी के तले कृषकों को सभी योजनाओं लाभ मिलेगा और कृषकों की आर्थिकी मजबूत होगी। यह बात रविवार को चमोली जिले के भ्रमण पर संस्कृत ग्राम रतूड़ा पहुंचे कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने किसानों से कही। उन्होंने रतूड़ा में रत्नेश्वर स्वायत्त सहकारिता की ओर से संचालित ओपन पर्वतीय कृषि विद्यालय का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने कहा कि कृषकों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। कृषकों की आर्थिकी सुदृढ़ करने में एकीकृत आदर्श ग्राम कृषि योजना भी महत्वपूर्ण है। कहा कि इस योजना में किसान समूह में कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन, मुर्गी व भेड़ बकरी पालन से जुड़कर अच्छी आजीविका कमा सकते हैं। कृषि मंत्री ने कहा कि कृषि उन्नयन के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने पर केंद्र सरकार से राज्य को 6 करोड़ का पुरस्कार दिया गया है, जिसे कृषकों के उत्थान के लिए खर्च किया जाएगा। इस अवसर पर कृषि मंत्री ने संस्कृत ग्राम रतूड़ा में अगले वर्ष से एकीकृत आदर्श कृषि ग्राम योजना शुरू करने की बात भी कही। उन्होंने कृषि सुधार कानूनों के बारे में भी जानकारी दी। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी रतूड़ा में रत्नेश्वर महादेव मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 5 लाख की धनराशि देने की घोषणा भी की। इस मौके पर सचिव उच्च शिक्षा विनोद रतूड़ी, औषधीय पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष अनिल नौटियाल, भाजपा जिला महामंत्री समीर मिश्रा, कर्णप्रयाग नगर पालिका अध्यक्ष दमयंती रतूड़ी, ज्येष्ठ प्रमुख हरेंद्र सिंह, भाजपा ब्लाक उपाध्यक्ष सुमन डिमरी, वरिष्ठ कार्यकर्ता टीका प्रसाद मैखुरी, हेमंत सेमवाल, राकेश रतूड़ी, एसडीएम कौशतुभ मिश्र, डीडीओ सुमन बिष्ट और मुख्य उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed