फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Villagers stopped construction company vehicles from dust

धूल से परेशान ग्रामीणों ने रोके निर्माण कंपनी के वाहन

Fri, 29 Jan 2021 11:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Villagers stopped construction company vehicles from dust
जोशीमठ के पांडुकेश्वर में ऑलवेदर रोड़ परियोजना अधिकारियों से वार्ता करते स्थानीय लोग। - फोटो : GOPESHWAR
ऑलवेदर रोड निर्माण के कारण सड़क पर उड़ रही धूल से परेशान पांडुकेश्वर के ग्रामीणों ने निर्माणदायी कंपनी के वाहनों को रोककर प्रदर्शन किया। साथ ही कंपनी के विरोध में नारेबाजी की। ग्रामीणों ने कहा कि चारधाम परियोजना कार्य में लगी कंपनी के भारी वाहन हर समय गुजरते रहते हैं, जिससे क्षेत्र में चारों तरफ धूल ही धूल फैली रहती है। इससे घरों और दुकानों में सामान खराब हो रहा है। दो घंटे बाद मौके पर पहुंचे कंपनी के अधिकारियों ने सड़क पर पानी के छिड़काव का आश्वासन दिया जब जाकर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह ग्यारह बजे पांडुकेश्वर के ग्रामीण बदरीनाथ हाईवे पर इकट्ठा हुए और चारधाम परियोजना कार्य में लगी कंपनी के वाहनों को रोक दिया। उन्होंने कंपनी के विरोध में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने कहा कि कंपनी के भारी वाहन हर समय गुजरते रहते हैं, जिससे घरों और दुकानों में धूल ही धूल उड़ रही है और सामान खराब हो रहा है। करीब दो घंटे तक प्रदर्शन के बाद कंपनी के स्टोर कीपर आशीष मौके पर पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि सड़क पर हर दिन पानी का छिड़काव किया जाएगा। साथ ही अन्य समस्याओं को भी दूर किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में राधव पंवार, मंदीप भंडारी, योगेश पंवार, अतुल शर्मा, विनीत पंवार, भगवती, पंकज नैनवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed