{"_id":"cc509f994eb974b6e195013edef913a3","slug":"villagers-reached-by-officials-to-observe-the-siege-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण को पहुंचे अधिकारियों का ग्रामीणों ने किया घेराव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण को पहुंचे अधिकारियों का ग्रामीणों ने किया घेराव
ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Mon, 25 Jan 2016 09:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहर के निरीक्षण को दशोली विकास खंड के मासौं गांव में गए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को ग्रामीणों का विरोध झेलना पड़ा।
अधिकारियों पर करोड़ों रुपये की फिजूलखर्ची का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने सुधारीकरण कार्य रुकवाकर निर्माण कार्य की जांच करने की मांग की।
सोमवार को ग्रामीणों ने निरीक्षण के लिए पहुंचे सहायक अभियंता और कर्मचारियों का घेराव किया। ग्रामीणों के बढ़ते विरोध को देख सहायक अभियंता अतुल पांडे ने कार्य रुकवा दिया।
स्थानीय निवासी उमा देवी, सुमति देवी और आनंद सिंह ने बताया कि वर्ष 1991 में सरकार की ओर से कश्तकारी के लिए सिंचाई नहर का निर्माण किया गया था, लेकिन निर्माण पूर्ण होने के बाद से नहर में पानी नहीं चल पाया है।
कहा कि विभाग प्रतिवर्ष नहर सुधारीकरण के नाम पर लाखों की धनराशि खर्च करता है, लेकिन अभी भी नहर से खेतों तक पानी नहीं पहुंच पाया है।
बताया कि हाल में विभाग द्वारा 42 लाख की लागत से नहर का सुधारीकरण कार्य किया जा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि अगर विभाग ने शीघ्र नहर को सुचारु नहीं किया तो ग्रामीण आंदोलन शुरू कर देंगे। इधर, विभाग के सहायक अभियंता का कहना है कि सुधारीकरण कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी पाई गई है।
विज्ञापन
जिसके लिये ठेकेदार के विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता हुई तो ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करने के लिये उच्चाधिकारियों को लिखा जाएगा।