{"_id":"659935da19c618e36107d448","slug":"villagers-of-khainuri-expressed-anger-by-raising-slogans-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-3986-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: खैनुरी के ग्रामीणों ने नारेबाजी कर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: खैनुरी के ग्रामीणों ने नारेबाजी कर जताया रोष
विज्ञापन
फोटो--
सड़क सुधारीकरण को ग्रामीणों का धरने का दूसरा दिन
संवाद न्यूज एजेंसी
चमोली। सड़क सुधारीकरण की मांग को लेकर खैनुरी के ग्रामीणों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने सरकार और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि जब तक सड़क पर सुधारीकरण कार्य शुरू नहीं कर दिया जाता वे आंदोलन को जारी रखेंगे।
अपर चमोली-खैनुरी सड़क के सुधारीकरण की मांग को लेकर खैनुरी के ग्रामीण शुक्रवार से गांव के पास प्रतीक्षालय में धरने पर बैठे हैं। ग्रामीण इससे पहले अक्तूबर से करीब एक माह का आंदोलन चला चुके हैं। उस वक्त विभाग ने 30 जनवरी तक सड़क पर काम शुरू करवाने का आश्वासन दिया था। लेकिन अभी तक विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से ग्रामीण आक्रोशित हैं।
ग्रामीणों ने फिर से आंदोलन शुरू करने की योजना बनाते हुए शुक्रवार से गांव के प्रतीक्षालय में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। शनिवार को धरने पर बैठने वालों में ग्राम प्रधान देखा देवी, बीडीसी सदस्य पूनम फरस्वण, महिला मंगलदल अध्यक्ष देवेश्वरी देवी, सोबन सिंह, लखपत सिंह, खीम सिंह, दुलप सिंह, अंजू देवी शामिल रहे।