{"_id":"6ad62009955086af210a44fa","slug":"villagers-from-niti-valley-have-begun-returning-from-their-winter-migration-chamoli-news-c-47-1-sdrn1002-121515-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: नीती घाटी से शीतकालीन प्रवास पर लौटने लगे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: नीती घाटी से शीतकालीन प्रवास पर लौटने लगे ग्रामीण
Mon, 19 Oct 2026 07:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 19 Oct 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
ज्योतिर्मठ। उच्च हिमालयी क्षेत्र में तापमान में तेजी से गिरावट आने के साथ ही नीती घाटी में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। इसके चलते सीमांत क्षेत्र के ग्रामीणों ने शीतकालीन प्रवास के लिए निचले इलाकों में लौटना शुरू कर दिया है। अगले कुछ दिनों में पूरी घाटी खाली हो जाएगी।
नीती घाटी में ठंड बढ़ने के साथ ग्रामीण अपने मवेशियों और रोजमर्रा के सामान के साथ निचले क्षेत्रों की ओर लौट रहे हैं। घाटी में होने वाली फाफर, ओगल और राजमा सहित अन्य फसलों की कटाई-मंडाई का काम पूरा हो चुका है। द्रोणागिरी की ग्राम प्रधान माहेश्वरी देवी ने बताया कि गांवों में फसल कटाई और मंडाई का काम पूरा हो चुका है। ठंड भी काफी बढ़ गई है। इसके चलते ग्रामीणों ने निचले इलाकों में लौटना शुरू कर दिया है। अधिकांश लोग घाटी से नीचे आ चुके हैं।