फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Villagers' fast continues for road

Chamoli News: सड़क के लिए डुमक गांव का अनशन जारी

Sun, 29 Sep 2024 04:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 29 Sep 2024 04:49 PM IST
विज्ञापन
Villagers' fast continues for road
गोपेश्वर। सैंजी लगा मैकोट-डुमक-कलगोठ मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर डुमक गांव के ग्रामीणों का क्रमिक अनशन रविवार को 60वें दिन भी जारी रहा। अनशन स्थल पर हुई सभा में ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि जब तक सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हो जाता तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। कहा कि बीते 18 सितंबर को मुख्यमंत्री ने चमोली जिला प्रशासन को शीघ्र सड़क निर्माण के लिए वाडिया भू-वैज्ञानिकों से क्षेत्र का सर्वेक्षण कराने के निर्देश दिए थे लेकिन अभी तक इस ओर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस मौके पर बच्ची देवी, बटन सिंह, गंगा सिंह, इंद्र सिंह, सुंदर सिंह और राजमती देवी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


इंसेट
शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष पर एकतरफा कार्रवाई का विरोध
गोपेश्वर। राजकीय शिक्षक संघ कुमाऊं मंडल के उपाध्यक्ष महेंद्र पटवाल के खिलाफ की गई निलंबन की कार्रवाई को शिक्षक संघ ने निंदनीय बताया। संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कमल किशोर डिमरी ने विभाग और सरकार की एकतरफा कार्रवाई का विरोध किया। महेंद्र पटवाल ने संगठन के माध्यम से अटैचमेंट के मुद्दे पर विभाग के खिलाफ अपनी बात रखी थी लेकिन उनके खिलाफ एकतरफा कार्रवाई की गई है जो गलत है। उन्होंने कहा कि महेंद्र पटवाल का निलंबन शीघ्र वापस लिया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed