फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Villagers blocked Badrinath highway for not taking care of Gadora village

Chamoli News: गडोरा गांव की सुध न लेने पर ग्रामीणों ने बदरीनाथ हाईवे किया जाम

Mon, 21 Aug 2023 05:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 21 Aug 2023 05:35 PM IST
विज्ञापन
Villagers blocked Badrinath highway for not taking care of Gadora village
फोटो
विज्ञापन

यात्रियों और सेना के वाहन भी फंसे रहे, ग्रामीण बोले-आपदा के आठ दिन बाद भी प्रशासन का कोई अधिकारी नहीं पहुंचा
घरों में घुसा है मलबा, राहत सामग्री भी नहीं दी, प्रशासन की ओर से गांव के सर्वे के आश्वासन पर माने
संवाद न्यूज एजेंसी
पीपलकोटी। आठ दिन बाद भी आपदा प्रभावित गडोरा गांवों के ग्रामीणों की सुध न लिए जाने पर ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और बदरीनाथ हाईवे जाम कर दिया। इस दौरान यात्रियों के साथ सेना के वाहन भी फंसे रहे। ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन का कोई आधिकारी-कर्मचारी ग्रामीणों की सुध लेने नहीं पहुंचे। स्थिति यह है कि गांव में भू-धंसाव हो रहा है। घरों में मलबा पड़ा है। पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश लेकिन वह नहीं माने। तहसीलदार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ गांव में जाकर सर्वे करने की बात कही जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए और आधा घंटे बाद जाम खोल दिया।

चमोली जिले में 13 अगस्त को आई आपदा से कई गांव प्रभावित हुए हैं। पीपलकोटी के पास गडोरा गांव भी इसमें से एक है। सोमवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे गडोरा के लोग जोशीमठ की तरफ घटगाड पुलिया पर पहुंचे और बदरीनाथ हाईवे पर जाम लगा दिया। सभी हाईवे के बीचों बीच बैठकर नारेबाजी करने लगे। सूचना पर पीपलकोटी चौकी इंचार्ज नरेंद्र पुरी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को मनाने की काफी कोशिश की, लेकिन ग्रामीण प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर बुलाने पर अड़े रहे। हाईवे जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई जिसमें यात्रियों के साथ सेना के वाहन भी फंसे रहे। ग्रामीणों ने कहा कि कई घरों में मलबा घुसा है, कई नाली कृषि भूमि तबाह हो गई है। यहां तक कि गांव में राहत सामग्री नहीं दी गई है। कहा कि गांव में भू-धंसाव हो रहा है लेकिन आपदा के बाद से उनके गांव में प्रशासन का कोई भी अधिकारी-कर्मचारी नहीं पहुंचा। समझाने के बाद भी जब ग्रामीण जाम खोलने को तैयार नहीं हुए तो तहसीलदार धीरज राणा मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को प्रशासन की टीम उनके गांव का सर्वे करने और आपदा से हुए नुकसान का सर्वे करना का आश्वासन दिया। इसके बाद करीब साढ़े 11 बजे ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। इसके बाद ग्रामीणों के साथ ही प्रशासन की टीम गांव में सर्वे के लिए रवाना हुई। प्रदर्शन करने वालों में महिला मंगल दल अध्यक्ष मनोरमा चौधरी, पूर्व महिला मंगल दल अध्यक्ष मंजू देवी, पूर्व सरपंच सावित्री देवी, नंदा देवी, रजनी देवी, धनेश्वरी देवी, रीता देवी, मोनिका, गीता, भुवना देवी, रमा देवी, सरपंच लोकानंद हटवाल सहित अन्य महिलाएं व पुरुष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed