फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Village heads supported the Congress strike

Chamoli News: कांग्रेस के धरने को ग्राम प्रधानों ने दिया समर्थन

Thu, 22 Aug 2024 05:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 22 Aug 2024 05:17 PM IST
विज्ञापन
Village heads supported the Congress strike
फोटो
विज्ञापन


गौचर। पीएचसी का उच्चीकरण, गौचर में हवाई पट्टी के दोनों ओर रास्तों का निर्माण समेत 16 सूत्री मांगों को लेकर कांग्रेस का आंदोलन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। धरने को बिजराकोट और क्वींटी के ग्राम प्रधानों ने समर्थन दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती धरना जारी रहेगा। कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुनील पंवार ने कहा कि नगर की एक मात्र पार्किंग कांग्रेस पार्टी के पालिका अध्यक्ष के कार्यकाल में बनाई गई थी लेकिन वर्तमान में पालिका ने वहां पिंक टाॅयलेट बना दिया हैं। ऐसे लोगों को सड़क किनारे वाहन खड़े करने पड़ रहे हैं जबकि वार्डों में नालियां न होने से जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी है। इस मौके पर नगर महामंत्री मनोज नेगी, गौचर मंडल अध्यक्ष जगदीश कनवासी, नगर महामंत्री महाबीर नेगी, पूरण नेगी, पूर्व सभासद ताजबर कनवासी, एस प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष एमएल राज, जिला महामंत्री अजय किशोर भंडारी और जिला महामंत्री हरीश नयाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed