फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Village heads put locks on the block headquarters

ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक मुख्यालयों पर जड़े ताले

Fri, 09 Jul 2021 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Village heads put locks on the block headquarters
ग्राम प्रधान संगठन ने कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) को प्रतिमाह ढाई हजार रुपये देने का आदेश वापस लेने के साथ ही 12 सूत्री मांगों को लेकर विभिन्न ब्लॉक मुख्यालयों के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया और धरना दिया। प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष मोहन सिंह नेगी और दशोली ब्लॉक में प्रधान संगठन के अध्यक्ष नयन सिंह कुंवर के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को मांगों का ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों ने कहा कि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। उन्होंने 13वें वित्त में हो रही कटौती पर शीघ्र रोक लगाने, 73वें संविधान संशोधन के प्रावधानों को लागू कर 29 विभागों को ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित करने, ग्राम प्रधानों को 10000 रुपये मानदेय देने, मनरेगा के कार्य दिवस 100 से बढ़ाकर 200 दिन करने, ग्राम विकास विभाग व ग्राम पंचायत विभाग का एकीकरण करने सहित विभिन्न मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। वहीं, पोखरी में ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में प्रधानों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान महावीर रावत, विजय कुमार, प्रियंका देवी, जगदीश लाल, नवीन राणा, पूजा देवी आदि शामिल थे। वहीं, जोशीमठ में ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष अनूप सिंह नेगी, लक्ष्मण सिंह बुटोला, दिगंबर बिष्ट, आनंद सैलानी, देवेंद्र सिंह रावत, लक्ष्मण रावत, विनोद पंवार, भुवनेश्वरी देवी और पम्मी फर्स्वाण आदि ने धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

वहीं गैरसैंण में ब्लॉक कार्यालय में तालाबंदी करने वालों में प्रदेश सचिव गोवर्द्धन बरमोला, प्रधान भीम सिंह, मीनादेवी, भागा देवी, प्रेम सिंह, इंद्रा देवी, मुकेश ओर देवाल में राजेंद्र बिष्ट, जीवन मिश्रा, भागीरथी आर्य, मनोज कुमार, अरविंद भंडारी शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लाक कार्यालय पर जड़े ताले
श्रीनगर/देवप्रयाग। 12 सूत्री मांगों के लिए ब्लाक कीर्तिनगर और देवप्रयाग के प्रधानों का धरना प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा। कीर्तिनगर में संगठन के ब्लाक अध्यक्ष जवाहर सिंह पंवार की अध्यक्षता में प्रधानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और ब्लाक कार्यालय पर ताले जड़ दिए। इस मौके पर प्रधान सुनील कुमार, अर्जुन सिंह, सरिता देवी, गजेंद्र सिंह, मनमोहन सिंह, शिवानी डोभाल, मुकेश शाह आदि मौजूद थे। दूसरी ओर देवप्रयाग ब्लाक मुख्यालय हिंडोलाखाल में भी प्रधानों ने संगठन के अध्यक्ष सोवन सिंह चौहान के नेतृत्व में जुलूस प्रदर्शन किया और ब्लाक कार्यालय पर तालाबंदी की। संवाद

‘दो साल से सरकार दे रही आश्वासन’
चंबा/थौलधार। मांगों को लेकर चंबा ब्लाक कार्यालय में प्रधानों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। इस दौरान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष सुधीर बहुगुणा और सचिव ललित सुयाल ने मौजूद रहे। उधर कंडीसौड़ में प्रधानों ने ब्लाक कार्यालय तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। संगठन के जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा ने कहा कि सरकार दो साल से आश्वासन ही दे रही है, लेकिन एक भी मांग का निस्तारण नहीं हो पाया है। प्रदर्शन कर तालाबंदी करने वालों में जिलाध्यक्ष राणा, दीवान पडियार, सुरेश राणा, मोहन डोभाल, वीरेंद्र अग्निहोत्री, बीना नेगी, विजयलक्ष्मी खंडूड़ी, विकास जोशी, विनोद भट्ट, महावीर सेनवाल, जगमोहन चौहान, जयपाल चौहान, सुभाष दास और मुकेश दास आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed