{"_id":"99e0dae41618bd8187563b26f8dd462c","slug":"village-head-angry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" राज्य वित्त की धनराशि क्षेत्र व जिला पंचायत को देने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य वित्त की धनराशि क्षेत्र व जिला पंचायत को देने का विरोध
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर।
Updated Fri, 18 Dec 2015 08:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायतों को राज्य वित्त निधि से मिलने वाली धनराशि को क्षेत्र पंचायतों और जिला पंचायतों को सौंपने से जिले के प्रधानों में आक्रोश है। कहा गया यदि शासन ने जारी शासनादेश को वापिस नहीं लिया तो 22 दिसंबर से जिले में आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
बैठक में प्रधान संगठन के राज्य प्रवक्ता तेजवीर कंडेरी ने कहा कि ग्राम पंचायतों में बुनियादी सुविधाएं देने के लिए शासन से जारी शासनादेश में राज्य वित्त की धनराशि को क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत में 40-60 के अनुपात में वितरण किया जाने लगा है, जो ग्राम प्रधानों के साथ छलावा है।
विज्ञापन
मनरेगा के कार्यों को पूरी तन्मयता के साथ संचालित किया जा रहा है। राज्य वित्त की धनराशि से गांवों के विकास को आगे बढ़ाया जाता था, लेकिन सरकार ने प्रधानों के हक को छीन लिया है।
विज्ञापन
कहा गया यदि शीघ्र शासनादेश को निरस्त नहीं किया गया तो 22 दिसंबर से जिले के ब्लाक और जिला मुख्यालय पर आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
इस मौके पर ग्राम प्रधान राजेश लाल, संदीप खंडूड़ी, रविंद्र, संजय फर्स्वाण, मनोज कठैत, सुमन डिमरी, रामी देवी और कमला देवी आदि मौजूद थे।