फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Vehicles will stand in parking lot in Tharali

थराली में पार्किंग में ही खड़े होंगे वाहन

Wed, 09 Dec 2020 07:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 07:44 PM IST
विज्ञापन
Vehicles will stand in parking lot in Tharali
एसडीएम सुधीर कुमार ने अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और वाहन चालकों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं। एसडीएम ने थराली मुख्य बाजार में लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए व्यापारियों और वाहन चालकों से सुझाव मांगे। व्यापारियों एवं वाहन चालकों ने जाम की समस्या दूर करने के लिए मुख्य बाजार से 500 मीटर की दूरी पर बनी पार्किंग में ही गाड़ियां खड़ी करने पर सहमति जताई। बैठक में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी रवि शाह ने केदारबगड़ में अधूरी पड़ी पार्किंग को जल्द ही पूरा करने की बात कही। इस बात पर सहमति बनी कि केवल एक ही वाहन अपने समय पर नंबर के लिए बाजार में खड़ा होगा और दुपहिया वाहन एक निश्चित स्थान पर ही खड़े किए जाएंगे। बैठक में थानाध्यक्ष ध्वजवीर पंवार, व्यापार संघ अध्यक्ष संदीप रावत और उपाध्यक्ष प्रेमबल्लभ देवराड़ी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed