फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Vehicles of tourists stuck on the Auli route for the second day

औली मार्ग पर दूसरे दिन भी फंसे रहे पर्यटकों के वाहन

Tue, 11 Jan 2022 09:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
Vehicles of tourists stuck on the Auli route for the second day
औली-जोशीमठ मोटर मार्ग पर दूसरे दिन भी वाहनों का संचालन नहीं हो पाया। बर्फबारी के कारण पर्यटकों के वाहन जगह-जगह फंसे हुए हैं।
विज्ञापन

औली में तीन दिनों तक लगातार बर्फबारी हुई, जिससे मार्ग पर बर्फ जमी है। बर्फ जमने के साथ ही उसके ऊपर पाला भी जम गया है, जिससे मार्ग बहुत फिसलन भरा बना है। टीवी टावर से ऊपर मार्ग बहुत ही खतरनाक बना है। औली घूमने आए पर्यटकों के वाहन मंगलवार को भी औली से नीचे नहीं आ पाए। कई वाहन बर्फ में जगह-जगह फंसे हुए हैं। ऐसे में पर्यटक वाहन छोड़कर पैदल ही जोशीमठ पहुंच रहे हैं। उधर लोनिवि के अधिकारियों का कहना है कि मार्ग खोलने का काम शुरू कर दिया गया है। जल्द मार्ग से बर्फ हटाकर वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed