{"_id":"57a61b144f1c1b356a2b8c2d","slug":"valley-of-flowers-open-for-tourists","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटकों के लिए खुली फूलों की घाटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटकों के लिए खुली फूलों की घाटी
ब्यूरो/अमर उजाला गोपेश्वर
Updated Sat, 06 Aug 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
फूलों की घाटी शनिवार को दोपहर बाद पर्यटकों की आवाजाही के लिए खुल गई है। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क ने बामणधोड़ के पास करीब तीन सौ मीटर तक वैकल्पिक ट्रैक का निर्माण कर घाटी तक आवाजाही शुरू कराई गई।
विज्ञापन
शनिवार को ट्रैक खुलने की प्रत्याशा में दो दिनों से घांघरिया में डेरा जमाए करीब सौ पर्यटकों ने दोपहर बाद घाटी का दीदार किया। बीती 4 अगस्त को अपराह्न तीन बजे बामणधौड़ के पास फूलों की घाटी का पैदल ट्रैक करीब तीन सौ मीटर तक भूस्खलन की चपेट में आ गया था।
विज्ञापन
नंदा देवी पार्क प्रशासन ने यहां बृहस्पतिवार से ही वैकल्पिक ट्रैक का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया था, जो शनिवार को अपराह्न तीन बजे बनकर तैयार हुआ। इसके बाद घाटी पर्यटकों की आवाजाही के लिए खोल दी गई।
विज्ञापन