फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uproar by village heads; boycott of BDC meeting

Chamoli News: प्रधानों का हंगामा, बीडीसी बैठक का बहिष्कार

Fri, 23 Oct 2026 06:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 23 Oct 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
Uproar by village heads; boycott of BDC meeting
फोटो
विज्ञापन

10 सूत्री मांगों के समर्थन में नारेबाजी की, सदन में जमीन पर बैठक विरोध किया
प्रधानों के वॉकआउट के बाद बीडीसी सदस्यों के साथ हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणबगड़। विकास भवन सभागार में शुक्रवार को आयोजित क्षेत्र पंचायत की त्रैमासिक बैठक हंगामेदार रही। बैठक में ग्राम प्रधानों ने 10 सूत्री मांगों के समर्थन में नारेबाजी की और जमीन पर बैठकर बैठक का विरोध किया। ग्राम प्रधान संगठन बीडीसी बैठक का विरोध करते हुए सदन से बाहर चले गए। इसके बाद बीडीसी सदस्यों के साथ बैठक आयोजित हुई।

शुक्रवार को ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक में ग्राम प्रधान शुरू से ही आक्रामक दिखे। ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र खत्री, बीपी सती ने कहा कि सरकार की ओर से वीबीजीरामजी योजना में कई प्रकार की जटिलताएं आ रही हैं। इससे न तो समय पर मजदूरों की हाजिरी लग पा रही है और न ही मजदूरों का भुगतान हो पा रहा है। ऐसे में गांव के विकास कार्य रुके हुए हैं। उन्होंने शीघ्र प्रधानों की मांगों को पूरा करने की मांग की। मुख्य विकास अधिकारी और प्रमुख ने ग्राम प्रधानों से बात करने का प्रयास किया लेकिन ग्राम प्रधान नहीं माने और नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर आ गए। इसके बाद बीडीसी सदस्यों के साथ बैठक की गई जिसमें लोनिवि, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पेयजल, नेटवर्क के मुद्दों पर चर्चा की गई। ब्लॉक प्रमुख गणेश चंदोला की अध्यक्षता में हुई बैठक में सीडीओ अभिषेक त्रिपाठी, आनन्द सिंह भाकुनी, एसडीएम यशवीर सिंह, भगवती सती, देवेन्द्र कोहली, उर्मिला देवी कंडारी, बीना नेगी, सुरेंद्र लाल, दलवीर आर्य, विपिन मनोड़ी, नीरज नेगी, भूपेंद्र सिंह, यशपाल नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed