{"_id":"6ae483add561111fbd0b7c91","slug":"uproar-at-bdc-meeting-as-officials-fail-to-arrive-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-127590-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: अधिकारियों के न पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: अधिकारियों के न पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Fri, 30 Oct 2026 05:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 30 Oct 2026 05:16 PM IST
विज्ञापन
फोटो
जनप्रतिनिधियों ने ब्लॉक कार्यालय के बाहर दिया धरना
कहा-समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों का पहुंचा है जरूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
गैरसैंण। विकासखंड में शुक्रवार को बीडीसी की बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। जिले के उच्च अधिकारियों के न पहुंचने से नाराज ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। जनप्रतिनिधियों ने विकासखंड कार्यालय के बाहर धरना दिया। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों की लापरवाही पर आक्रोश जताया। उन्होंने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बढ़ते विरोध के कारण ब्लॉक प्रमुख दुर्गा देवी रावत को बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करनी पड़ी।
प्रधान संगठन के अध्यक्ष मनोज नेगी ने रोष जताते हुए कहा कि बैठक में महत्वपूर्ण समस्याओं के समाधान के लिए जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों का होना अनिवार्य था। मगर बैठक में जिले का कोई भी उच्च अधिकारी मौजूद नहीं रहा। उन्होंने यह भी कहा कि बैठक पहले भी तीन बार स्थगित हो चुकी है। क्षेत्र पंचायत सदस्य सुमती बिष्ट ने बताया कि जनप्रतिनिधियों के कार्यकाल के डेढ़ वर्ष पूरे होने को हैं। अब तक केवल एक ही औपचारिकता भरी बीडीसी बैठक हो पाई है। बीडीओ पवन कंडारी ने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी अवकाश पर हैं। जिला विकास अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे जिला कार्यक्रम अधिकारी आनंद सिंह को आना था मगर वे स्वास्थ्य कारणों से नहीं पहुंच सके। अगली बीडीसी बैठक 27 नवंबर को आयोजित की जाएगी।