{"_id":"34317ab7cb704279713e9423fee6d731","slug":"upnal-employe-on-strike-from-9-march-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपनल कर्मी नौ मार्च से कार्यबहिष्कार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपनल कर्मी नौ मार्च से कार्यबहिष्कार पर
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
Updated Tue, 01 Mar 2016 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियमितीकरण, वेतन वृद्धि सहित अन्य मांगों को लेकर उपनल कर्मियों ने नौ मार्च से अनिश्चितकालीन कार्यबहिष्कार करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
उपनल कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष सुुनील की अध्यक्षता में हुई बैठक में कर्मियों ने कहा कि कर्मी लगातार नियमितीकरण सहित वेतन में बढ़ोत्तरी की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार हर बार आश्वासन देकर मामला लटका रही है। यही नहीं समय से वेतन भी नहीं दिया जा रहा है।
ऐसे में नौ मार्च से कर्मी कार्यबहिष्कार और आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। बैठक में प्रदेश प्रवक्ता आशुतोष पुरोहित, त्रिलोक, मथुरा प्रसाद, रानी, रेखा, अनिल, मनोज, विनोद, उमेश पुरोहित और मंडल अध्यक्ष विजय राम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन