फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uma and Chandika Devi meet

उमा और चंडिका देवी का हुआ मिलन

Tue, 16 May 2017 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली Updated Tue, 16 May 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन

नंदप्रयाग क्षेत्र के सात गांवों की चंडिका देवी की दिवारा यात्रा मंगलवार को सुभाषनगर वार्ड पहुंची। यहां लोगों ने देवी यात्रा का भव्य स्वागत किया। इससे पूर्व देवी यात्रा उमा देवी मंदिर परिसर पहुंची और यहां उमा देवी और चंडिका देवी का मिलन हुआ। पुजारियों ने दोनों देवियों की पूजा की। इस दौरान देवताओं के पश्वा अवतरित हुए। इसके बाद चंडिका देवी के निशाण और पश्वाओं ने संगम में स्नान किया।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह लंगासू में देवी यात्रा की ग्रामीणों ने पूजा की। महिलाओं ने देवी को शृंगार सामग्री के साथ ही चुनरी और प्रसाद भेंट किया। इसके बाद यात्रा उत्तरों बाजार, जयकंडी, कालेश्वर, सिरोली होते हुए कर्णप्रयाग पहुंची। यहां मंदिर में देवी यात्रा की पूजा की गई।
विज्ञापन


इसके बाद अलकनंदा और पिंडर के पवित्र संगम पर देव निशाणों ने स्नान किया। ढोल दमाऊं की थाप पर देवताओं के पश्वाओं ने देवनृत्य किया। नगर का भ्रमण करने के बाद देवी यात्रा रात्रि विश्राम के लिए देर शाम सुभाषनगर पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पूर्व सभासद हरि लाल शाह, प्रह्लाद सती, पालिका सभासद ऊषा सती, सहित आसपास के लोगों ने देवी यात्रा का भव्य स्वागत किया। देवी यात्रा 19 मई को केदारनाथ धाम पहुंचेगी। यात्रा के साथ पंडित लक्ष्मी प्रसाद, हरिबल्लभ सती, भगवती प्रसाद, प्रेमबल्लभ सती, अयोध्या प्रसाद, कुलदीप सिंह, मंगरोली के प्रधान तेजबीर कंडेरी, भूपेंद्र और विश्वास रौतेला आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed