फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   two thousand people facing water problem

दो हजार की आबादी पानी के लिए तरसी

Sat, 20 Feb 2016 09:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली Updated Sat, 20 Feb 2016 09:02 PM IST
विज्ञापन

बदरीनाथ और मलारी हाईवे का विस्तारीकरण ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। मलारी हाईवे पर जहां विस्फोट से ग्रामीण सहमे हैं, वहीं बदरीनाथ हाईवे के विस्तारीकरण से अगथला, गढ़ी और सेमलडाला क्षेत्रों के लिए सप्लाई हो रही पेयजल लाइन एक सप्ताह से जगह-जगह क्षतिग्रस्त पड़ी है। ऐसे में क्षेत्र के करीब दो हजार लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है।

विज्ञापन


सात फरवरी को बीआरओ की ओर से बदरीनाथ हाईवे के विस्तारीकरण के दौरान कम्यार गांव से आ रहे पेयजल लाइन के पाइप क्षतिग्रस्त हो गए थे।

क्षेत्र पंचायत सदस्य हरिबोधनी खत्री का कहना है कि जल संस्थान प्रभावित क्षेत्र में टैंकर से पेयजल आपूर्ति कर रहा है, लेकिन आबादी अधिक होने से लोगों को प्राकृतिक पेयजल स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पेयजल लाइन शीघ्र सुचारु नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


बीआरओ के कमान अधिकारी रूप ज्योति दास ने बताया कि एक वर्ष पूर्व जल संस्थान को पेयजल लाइन शिफ्ट करने के लिए धनराशि दे दी गई थी। इसके बावजूद लाइन शिफ्ट नहीं की गई, जिससे लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जल संस्थान के अधिशासी अभियंता जेपी जोशी का कहना है कि चारधाम यात्रा के चलते पेयजल लाइन शिफ्ट नहीं की जा सकी। पेयजल लाइन के पाइपों को जोड़ने का कार्य शुरू कर दिया गया है। शीघ्र ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। फिलहाल क्षेत्र में टैंकरों से पेयजल आपूर्ति की जा रही है।


दो दिनों से आवाजाही ठप
मलारी हाईवे के चौड़ीकरण कार्य से हाईवे पर आए बोल्डरों से दो दिनों से आवाजाही ठप पड़ी है। ऐसे में ग्रामीणों के साथ ही सेना के जवानों को मीलों दूरी पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed