{"_id":"57dd77d14f1c1bf504d4985e","slug":"two-principal-for-13-iti","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 आईटीआई के लिए दो प्रधानाचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 आईटीआई के लिए दो प्रधानाचार्य
गोपेश्वर।
Updated Sat, 17 Sep 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भले ही मुख्यमंत्री हरीश रावत ने चमोली जनपद को 13 वें राजकीय प्रौद्योगिक संस्थान की सौगात दी हो, लेकिन यहां पूर्व से संचालित 12 संस्थान वर्षों से प्रधानाचार्य और अनुदेशकों की कमी झेल रहे हैं।
विज्ञापन
व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से जिले में 12 राजकीय प्रौद्योगिक संस्थान (आईटीआई) खोले गए हैं, लेकिन मात्र कर्णप्रयाग और देवाल के आईटीआई में प्रधानाचार्य तैनात है। वहीं अनुदेशक के पदों पर 60 फीसदी उपनल के माध्यम से तैनाती की गई है। राजकीय प्रौद्योगिक संस्थान कर्णप्रयाग के प्रधानाचार्य डीएस नेगी का कहना है कि संस्थानों में प्रधानाचार्यों, अनुदेशकों व कर्मचारियों की स्थायी तैनाती के लिए लगातार शासन से पत्राचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
ये है जिले के राजकीय प्रौद्योगिक संस्थान
राजकीय प्रौद्योगिक संस्थान कर्णप्रयाग, गोपेश्वर, तपोवन, देवाल, नारायणबगड़, घाट, बंड पीपलकोटी, हेलंग, पोखरी, हापला, सोनला, बछेर और नंदासैंण।