फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Two more people sit on hunger strike

दो और लोग भूख हड़ताल पर बैठे

Sat, 30 Jan 2021 07:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 07:32 PM IST
विज्ञापन
Two more people sit on hunger strike
नंदप्रयाग-घाट सड़क डेढ़ लेन चौड़ीकरण की मांग को लेकर स्थानीय लोगों का आंदोलन शनिवार को 57वें दिन भी जारी रहा, जबकि 21 दिनों से कई लोग भूख हड़ताल पर बैठे हैं। शनिवार को मोख तल्ला गांव के पवन सिलकोटी और वादुका गांव के मुकेश कुमार भूख हड़ताल पर बैठ गए। प्रधान संघ घाट के अध्यक्ष लखपत सिंह नेगी, हरेंद्र सिंह, कुंवर राम और देवेंद्र जमालू भूख हड़ताल पर डटे हुए हैं। वहीं सीएचसी घाट में भर्ती आंदोलनकारी चरण सिंह का स्वास्थ्य अब सामान्य है। आंदोलनकारियों का कहना है कि जब तक नंदप्रयाग-घाट डेढ़ लेन सड़क कटिंग का कार्य शुरू नहीं हो जाता, तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी। इस मौके पर मोहन रावत, कमलेश गौड़, रणजीत सिंह, पृथ्वी सिंह, दिलवर सिंह, देव सिंह नेगी, विजय पुरोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed