{"_id":"5eb589d18ebc3e904b44c4ce","slug":"two-month-old-daughter-with-parents-also-in-quarantine-karnpryag-news-drn343750735","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता-पिता के साथ दो माह की बेटी भी क्वारंटीन में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता-पिता के साथ दो माह की बेटी भी क्वारंटीन में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माता-पिता के साथ चंडीगढ़ से आई दो महीने की बेटी भी भराड़ीसैंण में इंस्टीट्यूशनल क्वारंटीन की गई है। पिछले दिनों विभिन्न राज्यों से भराड़ीसैंण पहुंचे 284 लोगों में से पोखरी तहसील निवासी एक व्यक्ति पत्नी और बेटी के साथ यहां आया था। गैरसैंण प्रशासन ने उन्हें भराड़ीसैंण में इंस्टीट्यूशनल क्वारंटीन किया है। एसडीएम कौस्तुभ मिश्र ने कहा कि अच्छा होता कि ये तीनों गांव में ही होम क्वारंटीन में रहते, लेकिन ग्रामीणों ने उनके गांव में आने पर एतराज जताया तो उन्हें भराड़ीसैंण में क्वारंटीन करना पड़ा। दो माह की बच्ची और उसके परिवार के लिए अलग से आवास में गरम पानी, हीटर, अतिरिक्त कंबल, दूध आदि आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। सीएचसी गैरसैंण के अधीक्षक डॉ. मणिभूषण पंत ने कहा कि 24 घंटे भराड़ीसैंण में दो डॉक्टर एवं फार्मेसिस्ट तैनात किए गए हैं।
होम क्वारंटीन के बजाय खोल ली दुकान
गोपेश्वर। चमोली जिले में होम क्वारंटीन का का पालन नहीं हो रहा है। सात मई को नगर का एक व्यवसायी देहरादून से गोपेश्वर लौटा। उसे होम क्वारंटीन में रहना था लेकिन उसने शुक्रवार को दुकान खोल ली। लोगों ने इसकी शिकायत जिला प्रशासन से की। उपजिलाधिकारी बुसरा अंसारी ने कहा कि सूचना मिलने पर तत्काल व्यवसायी को होम क्वारंटीन में रहने के निर्देश दिए हैं। व्यवसायी को चेतावनी दी गई कि यदि क्वारंटीन के दौरान वे कहीं सार्वजनिक स्थान पर दिखे तो कार्रवाई की जाएगी।
पास न होने पर छह लोगों को भेजा क्वारंटीन सेंटर
कोटद्वार। प्रशासन ने कोटद्वार की सीमा में गाजियाबाद और नजीबाबाद (उत्तर प्रदेश) से पहुंचकर बिना पास के प्रवेश कर रहे छह लोगों को संस्थागत क्वारंटीन सेंटर भेज दिया है। एसडीएम योगेश मेहरा ने बताया कि चार लोग गाजियाबाद से कार में और दो लोग नजीबाबाद से बाइक में कौड़िया चेक पोस्ट से निकलने के फिराक में थे। पुलिस ने इनको पकड़ा और उन्हें इनकी सूचना दी। जांच में उनके पास नहीं होने के कारण इनको संस्थागत क्वारंटीन सेंटर में भेज दिया गया है। एसडीएम ने बताया कि बिना पास के किसी को भी कोटद्वार में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।