फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Two-hour jam near Karnprayag due to rock break on Badrinath Highway

बदरीनाथ हाईवे पर चट्टान टूटने से कर्णप्रयाग के पास लगा दो घंटे का जाम

Tue, 17 May 2022 09:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 09:33 PM IST
विज्ञापन
Two-hour jam near Karnprayag due to rock break on Badrinath Highway
मंगलवार को पंचपुलिया (कर्णप्रयाग) में बदरीनाथ हाईवे पर गिरे बोल्डरों को हटाती मशीन। - फोटो : KARNPRYAG
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर पंचपुलिया के पास चट्टान टूटने से दो घंटे तक सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे। इस दौरान दोनों ओर दो-दो किमी का लंबा जाम लग गया। एनएचआईडीसीएल की मशीनों की मदद से सड़क पर गिरे बोल्डरों को तोड़कर मलबा हटाया गया और करीब वाहनों की आवाजाही सुचारु करवाई गई।
विज्ञापन

पहाड़ी क्षेत्रों में इन दिनों बारिश और हाईवे पर चल रहे ऑल वेदर के कार्य से सड़क किनारे चट्टानें कमजोर हो गई हैं। मंगलवार सुबह पंचपुलिया (कर्णप्रयाग) में सुबह 10.30 बजे चट्टान का बड़ा हिस्सा टूट गया और पांच-छह भारी बोल्डर सड़क पर अटक गए। इससे वाहनों की आवाजाही बंद रही और हाईवे के दोनों तरफ करीब दो-दो किलोमीटर का जाम लग गया। लगभग 500 से अधिक छोटे-बडे़ वाहन दो घंटे तक हाईवे खुलने का इंतजार करते रहे। इससे कर्णप्रयाग में उमा देवी तिराहे पर भी जाम लगा रहा। एनएचआईडीसीएल (राष्ट्रीय राजमार्ग एवं ढांचागत विकास निगम लिमिटेड) के जनरल मैनेजर संदीप कार्की ने कहा कि कार्यदायी संस्था की मशीनों की मदद से बोल्डरों को तोड़ा गया और मलबा हटाकर 12.30 बजे वाहनों को बदरीनाथ व ऋषिकेश की तरफ भेजा गया।
विज्ञापन

उमट्टाधार में भी लग रहा जाम
वहीं उमट्टाधार और उससे आगे चमोली की तरफ कई जगहों पर सड़क संकरी होने से वाहनों की आवाजाही में यात्रियों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संकरी जगहों पर बार-बार वाहनों का जाम लग रहा है जिससे में स्कूली वाहन भी फंस रहे हैं। जीएम संदीप कार्की ने कहा कि संकरी स्थानों पर काम चल रहा है। जल्द ही वहां हाईवे को चौड़ा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed