फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Two foreign women trackers trapped in Chaukhambha have not been found.

Chamoli News: चौखंभा में फंसी दो विदेशी महिला ट्रैकरों का नहीं चला पता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 07:48 PM IST
विज्ञापन
Two foreign women trackers trapped in Chaukhambha have not been found.
फोटो--
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। चौखंभा आरोहण के लिए गई दो विदेशी महिलाओं का दूसरे दिन भी कुछ पता नहीं चल पाया है। शनिवार को वायु सेना और एसडीआरएफ ने संयुक्त रूप से सर्च अभियान चलाया। इस दौरान उन्हें बेस कैंप में एक टेंट और स्लीपिंग बैग मिला है। लेकिन दोनों पर्वतारोहियों का पता नहीं चल पाया है।
ब्रिटिश महिला फायजने मान्नेरस (27) और यूएसए की महिला मिचेल थेरेसा देवोरोक (23) बदरीनाथ से 6995 मीटर ऊंचे चौखंभा पर्वत आरोहण के लिए गईं थीं। तीन अक्तूबर को उन्होंने पेजर से अपने दूतावास से संपर्क कर बताया कि वे चौखंभा के पीक पर पहुंचने से पहले फंस गए हैं। उनका सामान खाई में गिर गया है।
विज्ञापन

इसके बाद शुक्रवार को वायुसेना के दो हेलिकॉप्टरों ने सर्च अभियान चलाया। लेकिन उनका पता नहीं चल पाया। उसके बाद शनिवार को एसडीआरएफ और वायुसेना ने सुबह से क्षेत्र में लगातार सर्च अभियान चलाया। लेकिन दोनों पर्वतारोहियों का पता नहीं चल पाया। वायु सेना व एसडीआरएफ के चार जवानों की टीम हेलिकॉप्टर से चौखंभा के बेस कैंप पहुंची। बेस कैंप में उन्हें एक टेंट मिला और स्लीपिंग बैग मिला है। दल ने वहां से पैदल चौखंभा की तरफ सर्च अभियान शुरू कर दिया है। देर शाम तक उनका कुछ पता नहीं चल पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
4500 मीटर पर पहुंच चुकी एसडीआरएफ टीम

गोपेश्वर। विदेशी पर्वतारोहियों की तलाश में निकली एसडीआरएफ की टीम पर्वत पर करीब 4500 मीटर की ऊंचाई तक पहुंच गई है। यह एडवांस बेस कैंप है। एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार विदेशी महिलाओं ने जिस जगह से संपर्क किया था वह 6200 मीटर के करीब है। टीम से लगातार सेटेलाइट से संपर्क किया जा रहा है। सुबह दल आगे के लिए निकलेगा। सर्च दल रविवार को 6200 मीटर की ऊंचाई पर पहुंचने का प्रयास करेगा। टीम के साथ एडिशन एसआई वीरेंद्र काला, सुशील कुमार, मनोज जोशी, प्रवीण सिंह शामिल हैं। जबकि एक अतिरिक्त बैकअप टीम जोशीमठ पहुंच चुकी है। पुलिस महानिरीक्षक एसडीआरएफ रिधिम अग्रवाल इसकी नियमित मॉनीटरिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed