फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Truck driver who crushed ambulance driver arrested

Chamoli News: एंबुलेंस चालक को कुचलने वाला ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

Sat, 08 Jul 2023 05:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jul 2023 05:49 PM IST
विज्ञापन
Truck driver who crushed ambulance driver arrested
एक जुलाई को हुई घटना में स्वास्थ्य विभाग के चालक की हो गई थी मौत
विज्ञापन

गोपेश्वर। पेट्रोल पंप के समीप अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आए एंबुलेंस चालक की मौत के मामले में गोपेश्वर थाना पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

बीते एक जुलाई को पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक की चपेट में आने से जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में तैनात एंबुलेंस चालक नरेश कुमेड़ी गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे जिला चिकित्सालय लाया गया। यहां से हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में ही नरेश ने दम तोड़ दिया था। घटना के दिन ही गोपेश्वर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर गोपेश्वर थाने के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र राेतेला के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने आरोपी सुमित निवासी केरी गांव प्रेम नगर देहरादून के घर पर दबिश दी, लेकिन वह घर से फरार मिला। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार शाम को गोपेश्वर के समीप पोखरी बैंड से गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed