फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Tribute to the martyrs by taking out a 33 km cycle rally

Chamoli News: 33 किमी की साइकिल रैली निकाल बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि

Sun, 08 Dec 2024 08:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 08 Dec 2024 08:18 PM IST
विज्ञापन
Tribute to the martyrs by taking out a 33 km cycle rally
देवाल के सवाड़ मे आयोजित अमर शहीद सैनिक मेेले में मुंदोली राइडर्स क्लब व ममंद को सम्मानित करते
फोटो
विज्ञापन

तीन दिवसीय अमर शहीद सैनिक मेले के दूसरे दिन 15 गांवों की ममंद ने दी लोकनृत्य और गीतों की दी प्रस्तुति
संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल। प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध के बलिदानियों की स्मृति में आयोजित तीन दिवसीय अमर शहीद सैनिक मेले के दूसरे दिन 15 गांवों की महिला मंगल दलों ने एक से बढ़कर एक लोकनृत्य और लोकगीतों की प्रस्तुति दी। रणिहाट नी जाणो मादो सिंह..., घुघती ना बासा मेरों मैत की..., खोल दे माता खोल भवानी धार मां किवाड़ा... आदि गीतों ने पंडाल में समां बांध दिया। वहीं मुंदोली राइडर्स क्लब की ओर से 22 सदस्यीय टीम ने बलिदानियों को श्रद्धांजलि देने के लिए लोहाजंग से सवाड़ गांव तक 33 किमी की साइकिल रैली निकाली। मेला कमेटी ने राइडर्स क्लब व महिला मंगल दलों को सम्मानित किया।
समारोह के शुभारंभ से पहले शहीद स्मारक में बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी गई। दूसरे दिन के सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य आशा धपोला, निवर्तमान ज्येष्ठ उप प्रमुख संगीता बिष्ट, निवर्तमान प्रधान कंचना मेहरा और बीडीसी मेंबर दीक्षा मेहरा ने किया। सवाड़, लौसरी, मेलमिंडा, ओडर समेत कई ममंद की प्रस्तुतियों को खूब सराहा गया। मेलाध्यक्ष आलम सिंह ने सरकार से इस मेले काे राजकीय मेला घोषित करने की मांग की। इस मौके पर दर्शन धपोला, दयाल बिष्ट, इंद्र सिंह राणा, सुरेंद्र खत्री, सोबन सिंह खत्री, नरेंद्र बिष्ट, महिपाल सिंह, मनोज कुमार, कलावती देवी, मुंदोली राइडर्स क्लब के संस्थापक मदन बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


केलापीर पूजन में टिहरी के राजा के वंशज ठाकुर भवानी सिंह हुए शामिल
आदिबदरी। चांदपुर गढ़ी में खाल के ग्रामीणों की ओर से आयोजित दक्षिण काली केलापीर पूजन के सातवें दिन देवी का आशीर्वाद लेने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर टिहरी के राजा के वंशज ठाकुर भवानी सिंह ने भी पूजा में भाग लिया। उन्होंने क्षेत्र के गांवों के मालगुजारों (प्रधान) का तिलक किया। आयोजन समिति के पंकज सती, कैप्टन बख्तावर पैलू (सेवानिवृत्ति), सुरेंद्र पैलू, राजेंद्र सिंह, पूर्ण सिंह व अन्य पदाधिकारियों ने ठाकुर भवानी सिंह का स्वागत किया। इस अवसर पर नंदा देवी राजजात के अध्यक्ष डाॅ. राकेश कुंवर, पंडित ललित नौवनी, कनिष्ठ उपप्रमुख हिमेंद्र कुंवर, नवीन बहुगुणा, बृजेश कुंवर आदि मौजूद थे। आयोजन समिति के सचिव सुरेंद्र पैलू ने बताया कि सोमवार को देवी के सभी आयुधों को गर्भगृह में रखने के बाद पूजा का समापन होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


मां उफरांई देवी के भोग के लिए बनाए अरसे, रोट
कर्णप्रयाग। नंदाधाम नौटी गांव में आयोजित मौडवी महोत्सव में उफराई देवी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। ग्रामीणों ने अपनी ध्याण मां उफरांई को भोग अर्पित करने के लिए अरसे, रोट, भूजोला आदि का प्रसाद बनाया। सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण सिंह रावत ने बताया कि सोमवार को बैनोली गांव के ग्रामीण अपनी ध्याण (बहिन) को नौटी गांव में ले जाएंगे। वहीं मंदिर में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत कथा के सातवें दिन आचार्य नागेंद्र तिवाड़ी ने कहा कि असुरों का वध करने के लिए माता काली ने रौद्र रूप लिया था। इस मौके पर महोत्सव समिति के अध्यक्ष भुवन नौटियाल, अरुण मैठाणी, कैलाश नौटियाल आदि मौजूद थे। संवाद


देवराड़ी देवी की यात्रा पाडल गांव पहुंची

कर्णप्रयाग। रानीगढ़ पट्टी के देवल गांव की देवराड़ी देवी की देवरा यात्रा कांडई गांव से रात्रि प्रवास के लिए पाडली गांव पहुंची। माता देवराड़ी ने अपने ससुराल कांडई गांव में दो दिन तक प्रवास के दौरान जंगल से घास, लकड़ी तथा पौराणिक जल स्रोत से तांबे की गगरी में पानी लाकर एक बहू की रीति का निर्वहन किया। देवी-देवताओं के पश्वाओं ने अवतरित होकर देव नृत्य किया। रविवार को देवी ने सिदोली-कांडई गांव का भ्रमण कर भक्तों को आशीष दिया। शाम को देवी की डोली पाडुली गांव पहुंची। जहां पर ग्रामीणों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ यात्रा का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर विधायक अनिल नौटियाल, प्रेम देवली, विपिन केडियाल, देवेंद्र खंडूड़ी, राकेश केडियाल, आशुतोष केडियाल आदि मौजूद थे। संवाद



नरंकार जात यात्रा ने किया गांवों का भ्रमण
गैरसैंण। रविवार को ढांगा गांव में आयोजित सात दिवसीय नरंकार जात यात्रा ने ढांगा और आसपास के गांवों का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान लाल, सफेद घोड़ा नृत्य, देव निशाना नृत्य, देवताओं के महिला पुरुष पश्वाओं ने देवनृत्य किया। इस दौरान निवर्तमान प्रधान लेखराज, राजेंद्र, डडोली के लीला राम, चंदू राम, मोहनलाल, नरंकार के पश्वा बुद्धि बलभ आदि मौजूद रहे। संवाद


महेशानंद जुयाल-

जारी-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed