{"_id":"6911ce928b3bdf5c3f05e676","slug":"transport-department-will-make-people-aware-about-rahveer-scheme-karnpryag-news-c-48-kpg1001-119123-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: राहवीर योजना के लिए लोगों को जागरूक करेगा परिवहन विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: राहवीर योजना के लिए लोगों को जागरूक करेगा परिवहन विभाग
Mon, 10 Nov 2025 05:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 10 Nov 2025 05:07 PM IST
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। चमोली जिले में परिवहन विभाग की योजना राहवीर (सड़क दुर्घटना के पीड़ितों की मदद करने वाला) की कई लोगों को जानकारी नहीं है। ऐसे में यह योजना परवान नहीं चढ़ पा रही है। इसके लिए अब विभाग जागरूकता कार्यक्रम के जरिये लोगों को योजना देने की जानकारी देने की तैयारी में जुटा है।
परिवहन विभाग ने वर्ष 2023-24 में राहवीर योजना शुरू की। इसके तहत सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों की मदद और उन्हें समय से अस्पताल पहुंचाने वालों को परिवहन विभाग 25 हजार की नकद धनराशि देकर सम्मानित करता है। साथ ही उक्त व्यक्ति पर कोई भी कानूनी कार्यवाही नहीं होती। संभागीय परिवहन अधिकारी अभिषेक भट्टगाईं ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में लोगों को राहवीर योजना की कम ही जानकारी है। अब इसके लिए परिवहन विभाग समय-समय पर जागरूकता शिविरों का आयोजन करेगा ताकि अधिक से अधिक लोगों को इस योजना की जानकारी मिल सके और हादसे के घायलों को समय से उपचार मिल सके। संवाद