{"_id":"686d13e084e5a03ebc08e369","slug":"training-given-to-presiding-officer-and-sector-magistrate-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-113478-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: पीठासीन अधिकारी व सेक्टर मजिस्ट्रेट को दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: पीठासीन अधिकारी व सेक्टर मजिस्ट्रेट को दिया प्रशिक्षण
Tue, 08 Jul 2025 06:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 08 Jul 2025 06:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
गोपेश्वर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में तैनात पीठासीन अधिकारी और सेक्टर मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। पीजी कॉलेज गोपेश्वर और राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में 920 पीठासीन अधिकारी और 89 सेक्टर मजिस्ट्रेट शामिल रहे।
उपजिला निर्वाचन अधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी की अध्यक्षता में प्रशिक्षण के दौरान निर्वाचन से जुड़ी गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई। उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने पीठासीन अधिकारी व सेक्टर मजिस्ट्रेट से कहा कि प्रशिक्षण में हर तरह की शंका का समाधान कर लें ताकि चुनाव के दौरान किसी तरह की समस्या न हो। इस दौरान परियोजना अधिकारी आनंद सिंह भाकुनी, प्रशिक्षक आत्म प्रकाश डिमरी, मनोज तिवारी, जयदीप झिंक्वाण, केसी पंत, खीम सिंह, दिगपाल रावत, चंदन पंवार और जेएस रावत आदि मौजूद रहे। संवाद