Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Traffic will remain smooth on Badrinath Highway from 6 am to 8 pm.

Chamoli News: बदरीनाथ हाईवे पर सुबह छह से रात आठ बजे तक यातायात रहेगा सुचारू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Traffic will remain smooth on Badrinath Highway from 6 am to 8 pm.
गोपेश्वर। शीतकालीन यात्रा और पर्यटन गतिविधियों को देखते हुए प्रशासन ने एनएचआईडीसीएल को बदरीनाथ हाईवे के नंदप्रयाग में वाहनों की आवाजाही सुचारू करने के निर्देश दिए हैं। अब दिन के बजाय रात्रि को हाईवे से मलबा हटाने का काम होगा। वहीं सुबह छह बजे से रात आठ बजे तक हाईवे पर यातायात सुचारू रहेगा।
विज्ञापन

नंदप्रयाग भूस्खलन क्षेत्र से मलबा हटाने के लिए प्रशासन ने 18 दिसंबर से सात जनवरी तक बदरीनाथ हाईवे के यातायात को नंदप्रयाग-सैकोट-कोठियालसैंण-चमोली सड़क पर डायवर्ट कर दिया था। लेकिन शीतकालीन यात्रा और नए साल के जश्न के लिए औली व अन्य पर्यटन स्थलों की ओर जा रहे पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने से सैकोट मार्ग पर बार-बार जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। जिसे देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट संदीप तिवारी ने रात्रि आठ बजे से सुबह छह बजे तक हाईवे पर वाहनों की आवाजाही रोकने और दिन के समय हाईवे को यातायात के लिए खोले रखने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन के निर्देश के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed