फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Traffic restored after three hours on stop bridge

डाट पुलिया पर तीन घंटे बाद यातायात बहाल

Fri, 01 Jan 2021 09:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 09:50 PM IST
विज्ञापन
Traffic restored after three hours on stop bridge
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर कर्णप्रयाग के पास कालेश्वर डाट पुलिया में बीचों बीच फंसे ट्रॉले को हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया है। बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे एक ट्रॉला जोशीमठ से मशीन लेकर ऋषिकेश की तरफ जाते समय पुलिया पर फंस गया था, जिससे रात में हाईवे के दोनों तरफ करीब 150 से अधिक वाहन जाम में फंस गए थे। थाना कर्णप्रयाग के एसआई सुमित चौधरी ने बताया कि रात में ही प्रशासन, पुलिस और एनएच की टीम मौके पर पहुंची और रात में करीब 11 बजे दो जेसीबी की मदद से ट्रॉला सड़क से हटाया गया, जिसके बाद यातायात बहाल किया गया। लोग ठंड में अपने वाहनों में ही हाईवे खुलने का इंतजार करते रहे। जाम खुलने के बाद लोग गंतव्यों को रवाना हुए। आसपास के लोग पैदल ही घरों को चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed