फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Tourists going to Quarnipass stopped due to avalanche warning

Chamoli News: हिमस्खलन की चेतावनी पर क्वांरीपास जाने वाले पर्यटक रोके

Sun, 29 Dec 2024 05:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 29 Dec 2024 05:10 PM IST
विज्ञापन
Tourists going to Quarnipass stopped due to avalanche warning
फोटो
विज्ञापन

नए साल का जश्न मनाने बड़ी तादात में पर्यटक पहुंच रहे हैं क्वांरीपास

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। नए साल का जश्न मनाने के लिए बड़ी तादात में पर्यटक क्वांरीपास ट्रेक पर जा रहे हैं। मगर उच्च हिमालयी क्षेत्र में 24 घंटे हिमस्खलन की चेतावनी को देखते हुए वन विभाग ने पर्यटकों को नहीं जाने दिया और बेस कैंप से पहले ही रोक दिया।

औली के साथ ही क्वांरीपास ट्रेक भी पर्यटकों की पसंदीदा जगह में से एक है। यहां हर साल बर्फबारी का आनंद लेने और नए साल का जश्न मनाने के लिए भारी तादात में पर्यटक पहुंचते हैं। यहां जाने के लिए नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क वन प्रभाग से अनुमति लेनी पड़ती है। क्वांरीपास के बेस कैंप खुलारा में टेंट भी लगे हैं। पर्यटन कारोबारी पूरण थपलियाल का कहना है कि क्वांरीपास में इस समय अधिक बर्फ पड़ी है जिस कारण पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। वहीं नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के वन क्षेत्राधिकारी गौरव नेगी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर हिमस्खलन की चेतावनी को देखते हुए रविवार को किसी भी पर्यटक को वहां जाने की अनुमति नहीं दी गई। हिमस्खलन का 24 घंटे का अलर्ट जारी किया गया है। वहां जाने वाले पर्यटकों को गुलिंग व अखोर गेंथा में ही कैंप करने को कहा गया है। क्रिसमस के समय से अभी तक यहां 700 से अधिक पर्यटक पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed