{"_id":"677fc7c125c309c7dd09c0c6","slug":"torch-and-mascot-mauli-called-to-join-the-games-karnpryag-news-c-47-1-sdrn1002-110142-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: मशाल और शुभंकर मौली का भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: मशाल और शुभंकर मौली का भव्य स्वागत
Thu, 09 Jan 2025 06:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 09 Jan 2025 06:28 PM IST
विज्ञापन
थराली। राष्ट्रीय खेलों के शुभंकर मौली के ग्वालदम पहुंचने फोटो खिंचवाते स्कूली बच्चे
फोटो
38वें राष्ट्रीय खेलों के प्रचार के लिए निकली यात्रा ने खेलों से जुड़ने का किया आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग/थराली/नारायणबगड़/नंदानगर। 38वें राष्ट्रीय खेलों के प्रचार-प्रसार के लिए निकली मशाल तेजस्विनी और शुभंकर मौली का कर्णप्रयाग पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया। मशाल और शुभंकर मौली के साथ लोगों ने फोटो खिंचवाई और सेल्फी भी ली।
बृहस्पतिवार को शाम चार बजे मशाल और शुभंकर मौली सुभाषनगर बैंड पर पहुंचे। इसके बाद आईटीबीपी बैंड के साथ मुख्य बाजार पहुंचे। यहां स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज के छात्रों, स्थानीय जनता और खेल प्रेमियों ने विशाल रैली निकाली और युवाओं से खेलों से जुड़ने का आह्वान किया। रैली में देवभूमि बनेगी खेल भूमि और संकल्प से शिखर तक स्लोगन एवं नारों के साथ मशाल लहराई गई। जिला खेल अधिकारी गिरीश कुमार ने बताया कि 38 वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के प्रचार-प्रसार के लिए मशाल और शुभंकर जिले के कई नगरों और गांवों में भ्रमण कर रहे हैं। वहीं नारायणबगड़ में भी स्थानीय लोगों ने मशाल और शुभंकर का स्वागत किया। इस मौके पर संदीप कुमार, जयबीर तोपाल, चौकी प्रभारी अश्वनी बलूनी और एसएसआई अनिरुद्ध व्यास आदि मौजूद रहे। इसके बाद यात्रा उमा देवी तिराहे होते हुए गोपेश्वर के लिए रवाना हुई। शाम को यात्रा नंदानगर पहुंची और खेलों का प्रचार किया। इस अवसर पर बीडीओ शिव सिंह भंडारी, हिम्मत सिंह रावत, खेल प्रशिक्षक चंद्र सिंह, करन सिंह, देवेंद्र गुसाईं, आशीष परमार, उर्मिला सहित अन्य कर्मचारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।