{"_id":"65ad245234d8c041bc0b44d6","slug":"took-out-kalash-yatra-sang-ram-bhajan-celebrated-deepotsav-gopeshwar-news-c-48-1-sdrn1011-3326-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: कलश यात्रा निकाली, रामभजन गाए, दीपोत्सव मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: कलश यात्रा निकाली, रामभजन गाए, दीपोत्सव मनाया
Sun, 21 Jan 2024 07:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 21 Jan 2024 07:34 PM IST
विज्ञापन
चमोली जिले में हुए कई कार्यक्रम, आज भी होंगे अनुष्ठान
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। अयोध्या में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रविवार को चमोली जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। नगर पालिका जोशीमठ की ओर से नगर में नृसिंह मंदिर तक कलश यात्रा निकाली गई और रामभजन, कीर्तन व दीपोत्सव आयोजित किया। साथ ही सफाई अभियान भी चलाया।
पीपलकोटी में सिया राम स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने शिवालय में भजन कीर्तन, पोखरी के दुर्गा मंदिर, नंदप्रयाग के काली मंदिर, गोपेश्वर के सकलेश्वर महादेव, कुंड स्थित हनुमान मंदिर में भजन, कीर्तन, सुंदर कांड पाठ आदि कार्यक्रम हुए। वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ विभिन्न संगठनों व स्थानीय लोगों ने गोपीनाथ मंदिर से गोपेश्वर बाजार तक कलश यात्रा व झांकी निकाली। उधर गोपेश्वर में रविवार को साप्ताहिक बंदी के बावजूद घरों को सजाने के लिए लोगों ने फूलों की जमकर खरीदारी की। वहीं सोमवार को भी जिले में गोपीनाथ मंदिर, बस स्टेशन समेत कई जगहों पर कार्यक्रम होंगे। पीपलकोटी में टीएचडीसी के परिसर में सुंदर कांड का पाठ होगा।
कर्णप्रयाग। कर्ण मंदिर परिसर में आयोजित आरएसएस व विहिप की संयुक्त बैठक हुई और मंदिरों में होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। मौके पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुभाष चमोली, कमलेश रतूड़ी, प्रताप लूथरा, चिंतामणि सेमवाल, बीएन सेमवाल, सतीश सेमवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
-- -
बंद रहेगी ओपीडी और मीट की दुकानें
गोपेश्वर/पौड़ी। शासन के निर्देश पर सोमवार को जिला अस्पताल गोपेश्वर में सामान्य ओपीडी बंद रहेगी। हालांकि इमरजेंसी खुली रहेगी। अस्पताल के सीएमएस डॉ. अनुराग धनिक ने बताया कि अस्पताल में ओपीडी बंद रहेगी। वहीं पौड़ी जिले में मीट की दुकानें सोमवार को बंद रहेंगी। डीएम डॉ. आशीष चौहान ने आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समेत कार्यकर्ता स्वच्छता अभियान में जुटे
गौचर। रघुनाथ मंदिर तलधारी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, राज्यमंत्री रमेश गड़िया, पूर्व पालिकाध्यक्ष अंजू बिष्ट व हिमानी वैष्णव, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश डिमरी, राकेश जोशी, गजेंद्र नयाल, नवीन टाकुली आदि ने साफ सफाई की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह पूरे प्रदेश में भव्यता और पवित्रता से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भगवान राम के आशीर्वाद से देश व प्रदेश की जनता सुख शांति, उन्नति, वैभव और खुशहाली के जीवन मार्ग पर आगे बढ़ेगी और इस ऐतिहासिक आयोजन से विश्व कल्याण का संदेश फैलेगा। संवाद