फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Told the village heads about panchayati raj act

ग्राम प्रधानों को पंचायती राज अधिनियम के बारे में बताया

Tue, 20 Apr 2021 07:04 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 07:04 PM IST
विज्ञापन
Told the village heads about panchayati raj act
पंचायती राज विभाग उत्तराखंड की ओर से देवाल ब्लॉक के ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों को पंचायत स्तर पर विकास योजनाओं के संचालन और कार्यों के चयन का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान प्रशिक्षण प्राप्त पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशस्तिपत्र भी वितरित किए गए। प्रशिक्षण में 58 पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। मुंदोली न्याय पंचायत में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक डा. सुभाष चंद्र पुरोहित ने पंचायती राज अधिनियम एवं सतत विकास लक्ष्य 2030 के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लक्ष्य रोजगारपरक एवं बहुसंख्यक वर्ग को देखते हुए निर्धारित किया जाना चाहिए। डा. किरन पुरोहित ने कहा कि गांव के विकास में महिला प्रतिनिधियों को बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। प्रशिक्षक हरि प्रसाद ममगाईं ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए पंचायतों को प्रभावी कदम उठाने पर जोर दिया। इस मौके पर एडीओ पंचायत देबलू लाल भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed