{"_id":"65bcbfc55af98e1d210b77a8","slug":"to-make-a-phone-call-one-has-to-go-four-kilometers-away-karnpryag-news-c-48-1-sdrn1012-103479-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: एक फोन करने के लिए जाना पड़ता है चार किमी दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: एक फोन करने के लिए जाना पड़ता है चार किमी दूर
Fri, 02 Feb 2024 03:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 02 Feb 2024 03:41 PM IST
विज्ञापन
बुखाली और अंद्रपा गांव में नहीं संचार सेवा, लोगों ने मोबाइल टावर लगाने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
गैरसैंण। ब्लॉक के अंद्रपा और बुखाली के ग्रामीणों ने क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाने की मांग की और मुख्यमंत्री व गढ़वाल सांसद को ज्ञापन भेजा। कहा कि संचार सेवा न होने से एक फोन पर बात करने के लिए ग्रामीणों का चार किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क न होने के कारण वे अपने परिजनों से बात नहीं कर पाते हैं। नेटवर्क न होने से ग्राम्य विकास के ऑनलाइन कार्य भी नहीं हो पा रहे हैं। वन पंचायत सरपंच देवेंद्र सिंह व प्रधान सरस्वती देवी ने कहा कि मोबाइल टावर पंचाली क्षेत्र या अंद्रपा बुखाली में लगाने से क्षेत्र को लाभ मिल सकेगा। कहा कि इस संबंध में राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, केंद्रीय संचार मंत्री अश्वनी कुमार से भी पत्राचार कर चुके हैं लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। प्रेमबल्लभ शर्मा, कुंदन बिष्ट, मदन सिंह, लाल सिंह, एम सिरस्वाल आदि ग्रामीणों ने कहा कि लोकसभा चुनावों से पहले क्षेत्र के लिए माेबाइल टावर स्थापित करने की दिशा में शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।