फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Tips to make women self reliant

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के दिए टिप्स

Thu, 13 Feb 2020 10:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Tips to make women self reliant
आदिबदरी मे महिला सशक्तीकरण की जानकारियां देते नंदा देवी महिला लोक विकास समिति गोपेश्वर के पदाधि - फोटो : KARNPRYAG
ग्राम पंचायत खेती में नंदा देवी महिला लोक विकास समिति गोपेश्वर ने विलेज लेबल प्रोग्राम के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के टिप्स दिए। समिति के संयोजक हरि प्रसाद ममगाईं ने कहा कि महिलाओं को ई-शक्ति पोर्टल के माध्यम से महिला समूह बनाकर हस्त शिल्प एवं कृषि पर आधारित लघु उद्योगों की स्थापना कर अपनी आर्थिकी को सबल बनाने के प्रयास करने चाहिए। जिला पंचायत सदस्य पूजा देवी ने कहा कि जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए हल्दी, गडेरी, अदरक आदि फसलों की खेती करें। इस मौके पर ग्राम प्रधान खेती धर्म सिंह पंवार, ममंद अध्यक्ष सुमति देवी, नीलम पंवार, शकुंतला बरमोला, राधा देवी, रेखा, नीमा आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

देवाल बाजार में लग रहीं सोलर लाइट
देवाल। उलंग्रा और देवाल बाजार को सोलर लाइटें लगाई जा रही हैं साथ ही व्यापार संघ ने देवाल बाजार में अपने संसाधनों से 20 सीसीटीवी कैमरे लगा दिए हैं। बाजार परिसर में लगे कैमरे के सहारे पुलिस ने कई शरारती तत्वों की पहचान कर कार्रवाई की। व्यापार संघ अध्यक्ष व विधायक प्रतिनिधि केडी मिश्रा ने बताया कि देवाल बाजार और उलंग्रा में विधायक निधि से सोलर लाइट लाई जा रही हैं। लाइट लगने से बाजार में देर शाम तक व्यापार चलेगा। वहीं लोनिवि की ओर से बाजार में नाली का निर्माण भी किया जा रहा ह।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed