{"_id":"69f9c8a32386284f0707c084","slug":"tips-for-entrepreneurship-development-for-students-karnpryag-news-c-48-1-sdrn1012-123306-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: छात्र-छात्राओं को उद्यमिता विकास के दिए टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: छात्र-छात्राओं को उद्यमिता विकास के दिए टिप्स
Tue, 05 May 2026 04:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 05 May 2026 04:08 PM IST
विज्ञापन
फोटो
नारायणबगड़। देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत महाविद्यालय नारायणबगड़ (मींग) में एक दिवसीय अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उच्च शिक्षा विभाग उत्तराखंड और भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद की ओर से हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य वीरेंद्र सिंह ने किया। भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान के जिला समन्वयक विनोद नेगी ने छात्र-छात्राओं को उद्यमी बनने के गुर सिखाए। उन्होंने बताया कि एक उद्यमी को अपनी क्षमता और उद्यम कौशलता से स्थानीय जरूरतों का चयन करना चाहिए जिससे वह अपने उद्योग स्थापित कर सकें। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी मोनिका, प्रोफेसर सूरजमणि कुड़ियाल और रजनीश सती आदि उपस्थित रहे। संवाद