{"_id":"684178639180875c630ffaf1","slug":"through-ogt-trainees-are-learning-the-nuances-of-motor-mechanics-karnpryag-news-c-48-kpg1001-115370-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: ओजीटी के माध्यम से प्रशिक्षु सीख रहे मोटर मैकेनिक की बारीकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: ओजीटी के माध्यम से प्रशिक्षु सीख रहे मोटर मैकेनिक की बारीकियां
Thu, 05 Jun 2025 04:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 05 Jun 2025 04:28 PM IST
विज्ञापन
फोटो
कर्णप्रयाग। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के मोटर मैकेनिक के प्रशिक्षुओं ने कर्णप्रयाग और सिमली में ओजीटी के माध्यम से मोटर मैकेनिक की बारीकियों को सीखा। कर्णप्रयाग आईटीआई के 21 प्रशिक्षुओं ने नगर की विभिन्न मोटर कंपनियों में 150 घंटे का प्रशिक्षण लिया।
ऑटोमोबाईल क्षेत्र में रोजगार की संभावना आए दिन बढ़ती जा रही हैं। इस क्षेत्र में रोजगार की चाह रखने वाले युवा आईटीआई के माध्यम से मोटर मैकेनिक की चीजों का अध्ययन कर सकते हैं। ऐसे में संस्थान मोटर मैकेनिक का प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षुओं को ऑन द जॉब ट्रेनिंग (ओजीटी) के माध्यम से दक्ष बना रहा है। संस्थान की ओर से 21 प्रशिक्षुओं को कर्णप्रयाग और सिमली में स्थित विभिन्न मोटर कंपनियों में प्रशिक्षण कराया गया। 150 घंटे के प्रशिक्षण में प्रशिक्षुओं ने इंजन सर्विसिंग, टूल्स, वाहन मरम्मत आदि के बारे में जाना। ओजीटी ट्रेनिंग से प्रशिक्षुओं को स्टार्टअप शुरू करने या रोजगार के दौरान कार्य करने में आसानी होगी। आईटीआई कर्णप्रयाग के प्रधानाचार्य दीपक कुमार चौधरी का कहना है कि ओजीटी में जहां वे नजदीक से मोटर मैकेनिक की दक्षता को जान पाएंगे। वहीं उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।