फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   three dead, seven injured in accident

ट्राला खाई में गिरा, तीन की मौत, सात घायल

Thu, 02 Jul 2015 09:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गैरसैंड़
ब्यूरो/अमर उजाला, गैरसैंड़ Updated Thu, 02 Jul 2015 09:53 PM IST
विज्ञापन

धुनारघाट से सारें गांव ट्रांसफार्मर ले जा रहा एक ट्राला मेहलचौरी-बुधवाबाण मोटर मार्ग पर दिवागाड़ के पास गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सात घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


सारें गांव में पिछले एक पखवाड़े से विद्युत आपूर्ति ठप थी। बृहस्पतिवार को सारें गांव और आसपास के ग्रामीण ट्रांसफार्मर लेने गैरसैंण के विद्युत वितरण उपखंड धुनारघाट पहुंचे।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अपराह्न करीब ढाई बजे ग्रामीण ट्रांसफार्मर ट्राले में रखकर गांव की ओर रवाना हुए। एक घंटे बाद करीब साढ़े तीन बजे मेहलचौरी-बछुवाबाण मोटर मार्ग पर दिवागाड़ के पास ट्राला अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा, जिसमें चालक सहित दस लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर थानाध्यक्ष कुंदनराम आर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को 108 सेवा से सीएचसी पहुंचाया, जहां नंदन सिंह (40) पुत्र आनंद सिंह निवासी देवपुरी, कुंवर सिंह (30) पुत्र दलीप सिंह निवासी सारें गांव, पान सिंह नेगी (42) पुत्र पदम सिंह निवासी सारें गांव की उपचार के दौरान मौत हो गई। डा. एके सिंह ने बताया कि घायलों की स्थिति सामान्य है।

घायलों की सूची
नरेंद्र रावत  (29) सैन सिंह,
नैन सिंह (43) बचन सिंह,
नंदन सिंह (40) दलीप सिंह,  
केदार सिंह (19) गोपाल सिंह,
चंद्र सिंह (34) अवतार सिंह,
(सभी सारेंगांव)
राकेश सिंह (24) बलवंत  सिंह निवासी नैल
गोपाल सिंह (30) चंद्र सिंह निवासी नैल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed