फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Three arrested including father, son in case of theft

चोरी के मामले में पिता, पुत्र समेत तीन गिरफ्तार

Sat, 31 Jul 2021 07:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
Three arrested including father, son in case of theft
उप डाकघर गैरसैंण से 32 लाख रुपये की चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने वारदात में शामिल पिता और पुत्र समेत तीन आरोपियों को कुमाऊं मंडल से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से नकदी, बाइक, मोबाइल और लैपटॉप बरामद किया गया है।
विज्ञापन

कर्णप्रयाग थानाध्यक्ष सुभाष जखमोला ने बताया कि 11 जुलाई को पोस्ट मास्टर हिमांशु नेगी ने उप डाकघर गैरसैंण से करीब 32 लाख रुपये व अन्य सामान चोरी होने की सूचना दी थी। उन्होंने बताया था कि 10 जुलाई को ताला और दरवाजा तोड़कर चोर डाकघर में घुसे थे। इस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की एक व्यक्ति काफी ज्यादा पैसे खर्च कर रहा है और वह काशीपुर कुंडेश्वरी में मकान खरीदने गया है। इस सूचना पर एसटीएफ हल्द्वानी व गैरसैंण पुलिस की टीम ने 30 जुलाई को कैलाश नेगी (21) और उसके पिता नरेंद्र सिंह नेगी (46) निवासी चौखुटिया को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से 10 लाख की नकदी, बाइक व दो मोबाइल भी मिले। कैलाश की सूचना पर राजेंद्र गिरी (21) निवासी चौखुटिया, अल्मोड़ा को सोमेश्वर से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 10 लाख 3 हजार रुपये, लैपटॉप, मोबाइल और 2020 में चोरी हुई एक बाइक भी मिली। तीनों को कोर्ट के आदेश पर पुरसाड़ी जेल भेज दिया गया। घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र ने 5 हजार और एसपी चमोली ने ढाई हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed