Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Thousands of lamps will be lit when the government order for Base Hospital is issued.

Chamoli News: बेस अस्पताल का शासनादेश जारी होने पर जलाएंगे हजारों दीप

Sat, 07 Nov 2026 05:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 07 Nov 2026 05:30 PM IST
विज्ञापन
Thousands of lamps will be lit when the government order for Base Hospital is issued.
सिमली बेस अस्पताल संघर्ष समिति ने धरने के दौरान कहा
विज्ञापन

मिठाई वितरित कर धरनास्थल पर मनाया त्योहार
कर्णप्रयाग। बेस अस्पताल सिमली के शासनादेश जारी करने की मांग को लेकर बेस अस्पताल संघर्ष समिति का धरना दिवाली में 15वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान समिति ने धरना दे रहे लोगों के साथ मिठाई वितरण कर त्योहार मनाया। साथ ही कहा कि जिस दिन सरकार बेस अस्पताल का शासनादेश जारी करेगी उस दिन हजारों दीप जलाकर दिवाली मनाएंगे।
शनिवार को धरने का 15वां दिन रहा। समिति सिमली महिला बेस को उच्चीकृत कर पूर्ण बेस अस्पताल और उसके बाद मेडिकल कॉलेज बनाने की मांग करती आ रही है। समिति का कहना है कि सिमली में वर्ष 2012 में ही बेस अस्पताल की घोषणा की गई जिसके बाद इसे महिला बेस कर दिया गया। लगातार मांग के बाद वर्ष 2024 में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इसे पूर्ण बेस बनाने की घोषणा की।
विज्ञापन

अब स्वास्थ्य विभाग ने बेस चिकित्सालय का बोर्ड लगा दिया लेकिन शासनादेश जारी नहीं हुआ। इसके लिए समिति आंदोलन कर रही है। कर्णप्रयाग से लगा सिमली चमोली जिले का केंद्र बिंदु है। यहां संपूर्ण जिले के मरीज पहुंचते हैं। यही नहीं सीमा से लगे अन्य जिलों को भी यह अस्पताल लाभ देगा। हवाई और रेल कनेक्टिविटी के भी यह समीप है। ऐसे में सरकार चाहे तो पूर्ण बेस और मेडिकल कॉलेज का दर्जा दे सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सरकार में दायित्वधारी संतोष खंडूड़ी ने बताया कि सिमली में स्थानीय जनता की ओर से महिला बेस अस्पताल सिमली के उच्चीकरण के लिए संचालित धरना प्रदर्शन को संज्ञान में लेते हुए समस्या के समाधान के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता की है। उन्होंने बताया कि सीएम ने स्वास्थ्य केंद्र का जल्द उच्चीकरण करने की पहल करने का आश्वासन दिया है। शनिवार को धरना देने वालों में समिति के संरक्षक महेश डिमरी, बीराम, दिनेश चंद्र जोशी, प्रकाश सेमवाल, अनसूया प्रसाद नैनवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed