{"_id":"589b4d1b4f1c1bc15537a2e2","slug":"thousands-of-checking-unemployment-allowance-card-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग के दौरान हजारों बेरोजगारी भत्ता कार्ड बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकिंग के दौरान हजारों बेरोजगारी भत्ता कार्ड बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली।
Updated Wed, 08 Feb 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थराली विधानसभा के अंतर्गत सेरा गांव के समीप उड़नदस्ते की टीम ने नियमित चेकिंग के दौरान एक वाहन से 236 बेरोजगारी भत्ता कार्ड बरामद किए हैं। वाहन चालक उत्सव शाह की ओर से कार्डों के बारे में सही जानकारी नहीं दी जा सकी, जिसे देखते हुए टीम प्रभारी उमेश कुमार ने वाहन सीज करते हुए सभी कार्डों को जब्त कर थाना चमोली में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव को पारदर्शी बनाए रखने के लिए वर्तमान तक जिले में 4 हजार 320 गाड़ियों की जांच की जा चुकी है। वहीं थराली में प्रभारी अधिकारी गोपाल सिंह बिष्ट और एसके पांडेय के नेतृत्व में उड़नदस्ते की टीम ने चेकिंग के दौरान कांग्रेस के चुनाव प्रचार के वाहन से 30 पेटियों से लगभग 40 हजार बेरोजगारी भत्ते के कार्ड बरामद हुए।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष पंकज पोखरियाल ने बताया कि इस संबंध में थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रभारी अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में संबंधित पार्टी को नोटिस भेजा जाएगा।
विज्ञापन