{"_id":"57dbefd54f1c1b7a31d47847","slug":"those-arriving-at-the-shrine-parent-libation","type":"story","status":"publish","title_hn":"पितृ तर्पण को धाम पहुंच रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पितृ तर्पण को धाम पहुंच रहे लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
Updated Fri, 16 Sep 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
बदरीनाथ के ब्रह्मकपाल तीर्थ में पितर तर्पण करते तीर्थयात्री।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पितृ पक्ष शुरू होते ही बदरीनाथ धाम मेें तीर्थयात्री पितृ तर्पण के लिए पहुंचने लगे हैं। शुक्रवार को बदरीनाथ धाम में 1356 तीर्थयात्रियों ने बदरीनाथ के दर्शन किए, जिनमें से कई तीर्थयात्रियों ने ब्रह्मकपाल में अपने पितृों का तर्पण किया।
विज्ञापन
बदरीनाथ के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल का कहना है श्राद्ध व पिंड दान करने से ही पितृ ऋण से मुक्ति मिलती है। बताया कि इस वर्ष दक्षिण भारत से अधिक तीर्थयात्री पितृ तर्पण के लिए धाम में पहुंच रहे हैं। कहते हैं कि जितना महातम्य बदरी विशाल के दर्शनों का है उतना ही महत्व ब्रह्मकपाल में पितर तर्पण का भी है।
विज्ञापन
मान्यता है कि पांडवों ने भी ब्रह्मकपाल में पितृ तर्पण और बदरीनाथ के दर्शन कर यहीं से सतोपंथ होते हुए स्वर्ग के लिए प्रस्थान किया था। तभी से यह भूमि पितृों के उद्धार के लिए उपर्युक्त मानी जाती है। यहां पिंड बनाने के बाद उन्हें दूध, घी, दही, पानी, शहद से शुद्ध कर पितृों को अर्पित किया जाता है।
विज्ञापन