फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   There will be sanitization in the market every Sunday

हर रविवार को बाजार में होगा सैनिटाइजेशन

Sat, 13 Jun 2020 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
There will be sanitization in the market every Sunday
कोरोना महामारी के बढ़ते खतरे के मद्देनजर उत्तरकाशी नगर व्यापार मंडल ने प्रत्येक सप्ताह के एक दिन संपूर्ण बाजार सैनिटाइज कराने का निर्णय लिया है। इस संबंध में व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन के अध्यक्ष रमेश चौहान ने कहा कि बाजार सैनिटाइज कराने के लिए प्रत्येक रविवार को पूरा बाजार बंद रखा जाएगा। इस मौके पर महामंत्री मनमोहन थलवाल, कोषाध्यक्ष मानसिंह गुसांई आदि पदाधिकारी भी शामिल रहे।
विज्ञापन

वहीं कर्णप्रयाग में रविवार को पूरा नगर पालिका क्षेत्र सैनिटाइज किया जाएगा। पालिका के ईओ अंकित राणा और सफाई निरीक्षक पंकज सती ने कहा कि दोपहर 12 बजे के बाद टैंकर व मशीनों से बस स्टेशन, अपर बाजार, देवतोली, सिमली, रिठोली, ईडाबधाणी, पाडली सहित पालिका के अंतर्गत आने वाले सभी क्षेत्रों को सैनिटाइज किया जाएगा। व्यापार संघ अध्यक्ष बृजेश बिष्ट ने कहा कि इस दौरान सभी दुकानें बंद रहेंगी। संवाद
विज्ञापन

विधायक ने सैनिटाइजेशन के लिए दी सामग्री
नई टिहरी। विधायक धन सिंह नेगी ने नगर पालिका क्षेत्र में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रत्येक वार्ड में एक-एक स्प्रे मशीन और 10-10 लीटर सोडियम हाइपोक्लोराइट छिड़काव के लिए दिया। विधायक नेगी ने नगर पालिका क्षेत्र के सभी 11 वार्ड, गायत्री शक्ति पीठ, व्यापार मंडल नई टिहरी, प्रेस क्लब के लिए एक-एक स्प्रे मशीन और 10-10 लीटर सोडियम हाइपोक्लोराइट भेंट किया। वार्ड-11 के सभासद विश्वजीत नेगी ने विधायक से कालोनियों की पानी की टंकियों में फ्लोटिंग वाल्व लगाने, जे ब्लॉक की लाइट ग्रामीण क्षेत्र की लाइन से अलग करने, सीवर और पेयजल की समस्या दूर करने की मांग की। इस मौके पर पूर्व प्रमुख बेबी असवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश डंयूडी, रविंद्र सेमवाल, उदय रावत, भूपेंद्र चौहान, विक्रम कठैत, खेमराज रावत, प्रदीप रावत, सतीश चमोली, निर्मला बिजल्वाण, अनीता थपलियाल, उर्मिला राणा, राजपाल मियां, नरेश नेगी, पंकज बरवाण, विनायक उनियाल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed