{"_id":"5e8f40358ebc3e76a112bfb8","slug":"there-will-be-no-shortage-of-ration-even-if-the-lockdown-period-increases-gopeshwar-news-drn3413170141","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन अवधि बढ़ने पर भी नहीं होगी राशन की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन अवधि बढ़ने पर भी नहीं होगी राशन की कमी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
14 अप्रैल को समाप्त हो रहे लॉकडाउन की अवधि बढ़ने की स्थिति में भी टिहरी जिले में राशन, रसोई गैस और आवश्यक वस्तुओं की कमी आड़े नहीं आएगी। जिले के 27 खाद्यान्न गोदामों में पर्याप्त मात्रा में रसद का भंडारण है।
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से 22 मार्च से लॉकडाउन लागू है। 14 अप्रैल को 21 दिनों का लॉकडाउन समाप्त हो रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश कुमार का कहना है यदि लॉकडाउन अवधि बढ़ती भी है तो भी जिले में रसद की कमी नहीं आएगी। जिले के गोदामों में 874.865 मीट्रिक टन गेहूं, 1361.690 मीट्रिक टन चावल, 43.086 मीट्रिक टन चीनी, 269.48 क्विंटल चना दाल और 245.77 क्विंटल मसूर दाल का स्टॉक है। जिले के गैस गोदामों में 6 हजार 412 गैस सिलिंडर हैं, जिसमें 5062 घरेलू गैस सिलिंडर और 1350 व्यवसायिक गैस सिलिंडर हैं।
लोग खुद बना रहे सामाजिक दूरी
गोपेश्वर/कर्णप्रयाग/थराली। लॉकडाउन के बीच मिल रही छूट के दौरान लोग बाजारों से जरूरी सामग्री खरीदकर फिर घरों में कैद हो रहे हैं। अब लोग स्वयं ही सामाजिक दूरी बनाकर सामान खरीद रहे हैं और बिना समय गंवाए घरों को लौट रहे हैं। बाजार में भी लोग सीमित संख्या में आ रहे हैं, जिससे पुलिस टीम को भी सख्ती नहीं दिखानी पड़ रही है। वहीं कर्णप्रयाग, गौचर, आदिबदरी, गैरसैंण, नारायणबगड़, थराली, देवाल, सिमली, लंगासू, नौटी, नंदासैंण में लोगों ने जरूरी सामान खरीदा और उसके बाद दिन भर घरों में रहे। थानाध्यक्ष गिरीश चंद्र शर्मा ने कहा कि लॉकडाउन में जरूरी सेवाओं के अलावा सड़कों पर अन्य वाहन नहीं चले। थराली सहित आसपास के कस्बों में पुलिस ने फ्लैग मार्च कर लोगों से लॉकडाउन का पालन करने को कहा। थानाध्यक्ष सुभाष जखमोला ने बताया कि लोगों को अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की चेतावनी दी गई है।