फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   There is no parking space to park the vehicle

Chamoli News: वाहन खड़े करने के लिए नहीं है पार्किंग

Thu, 26 Mar 2026 04:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 26 Mar 2026 04:25 PM IST
विज्ञापन
There is no parking space to park the vehicle
कर्णप्रयाग। नगर पालिका के तहसील वार्ड में अधिकांश सरकारी विभागों के कार्यालय हैं लेकिन तहसील के पास कोई पार्किंग नहीं है। सिंगल रोड पर अगर आमने-सामने से वाहन आ जाए तो जाम लगना तय है। ऐसे में लोगों को लंबे समय तक जाम का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

नगर के नौटी-पैठाणी हाईवे का चौड़ीकरण नहीं हो पाया है। सिंगल लेन इस रोड के शुरुआती भाग में न्यायालय, उपकोषागार, विकास विभाग, तहसील, जल निगम, जलसंस्थान सहित अन्य कार्यालय हैं। इससे यहां विभिन्न कार्यों के लिए आने वाले लोगों और कर्मियों के वाहन करीब तीन सौ मीटर तक सड़क किनारे खड़े रहते हैं। वाहन अधिक होने के कारण यहां अक्सर जाम लगता है। दूसरी ओर नगर पालिका अध्यक्ष गणेश शाह ने बताया कि अभी नगर मेंं दो बड़ी पार्किंग स्वीकृत हैं जिनका निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। साथ ही तहसील सहित सभी वार्डाें में छोटी पार्किंग का निर्माण भी किया जाएगा जिससे लोगों को राहत मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed