{"_id":"6934441f2da6675bbc039a13","slug":"there-is-no-greater-virtue-than-charity-chamoli-news-c-5-1-drn1086-850821-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: परोपकार से बड़ा कोई भी पुण्य नहीं- आचार्य प्रमोद चमोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: परोपकार से बड़ा कोई भी पुण्य नहीं- आचार्य प्रमोद चमोली
Sat, 06 Dec 2025 08:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 06 Dec 2025 08:26 PM IST
विज्ञापन
परोपकार से बड़ा कोई भी पुण्य नहीं- आचार्य प्रमोद चमोली
कर्णप्रयाग। दानवीर कर्ण के पौराणिक मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद देवी भागवत महापुराण कथा प्रवचन सुनने और माता दक्षिण काली तथा कर्ण भगवान के दर्शन करने के लिए नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग पहुंच रहे हैं। शनिवार सुबह पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ देवी देवताओं की महाभिषेक पूजा-अर्चना कर भोग अर्पित किया। दोपहर को कथा व्यास प्रमोद चमोली ने मां नव दुर्गा के पांचवें स्वरूप स्कंद माता की कथा का विस्तृत वर्णन किया। उन्होंने कहा कि परोपकार से बड़ा कोई भी पुण्य नहीं है। धार्मिक आयोजन में उमा शंकर सेवा समिति के अध्यक्ष कमलेश रतूड़ी, सचिव कन्हैया प्रसाद सती, मंदिर के पुजारी जगदीश प्रसाद ड्यूंडी, राकेश खंडूड़ी सहित नगर क्षेत्र के श्रद्वालुओं ने कथा श्रवण कर पुण्य अर्जित किया। संवाद