{"_id":"681deb4bb6bdbc2e5b007e95","slug":"there-is-no-crush-barrier-on-the-side-of-the-semi-paani-road-there-is-danger-in-movement-karnpryag-news-c-48-kpg1001-114599-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: सेमी-पनाई सड़क किनारे नहीं क्रश बैरियर, आवाजाही में खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: सेमी-पनाई सड़क किनारे नहीं क्रश बैरियर, आवाजाही में खतरा
Fri, 09 May 2025 05:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 09 May 2025 05:17 PM IST
विज्ञापन
चारधाम यात्रा के दौरान वैकल्पिक मार्ग के रूप में होता है उपयोग
लोगों ने सड़क किनारे सुरक्षा इंतजाम की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। सेमी-पनाई सड़क पर सेमी ग्वाड़ बैंड से सिवाई तक सड़क किनारे क्रश बैरियर ही नहीं हैं। ऐसे में यहां वाहनों की आवाजाही में खतरा बना हुआ है। जबकि इस सड़क का चारधाम यात्रा के दौरान हाईवे बंद होने पर वैकल्पिक रूप में प्रयोग होता है। लोगों ने सड़क किनारे जल्द क्रश बैरियर लगाने की मांग की।
तहसील जिलासू के सिवाई, सरणा, झिलोटी, ऐरास, उत्तरों आदि गांवों को बदरीनाथ हाईवे और कर्णप्रयाग से सेमी-पनाई सड़क जोड़ती है। जबकि यात्रा में बदरीनाथ हाईवे कर्णप्रयाग से कालेश्वर के बीच बंद होने पर इसी सड़क का उपयोग वैकल्पिक तौर पर होता है। मगर सड़क किनारे सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं। छात्र संघ के पूर्व विवि प्रतिनिधि और ग्रामीण अनूप रावत ने सड़क किनारे क्रश बैरियर लगाने की मांग की। वहीं पीएमजीएसवाई पोखरी के अधिशासी अभियंता मनमोहन बिजलवाण का कहना है कि रोड सेफ्टी के तहत क्रश बैरियर लगाने के लिए विभाग की ओर से इस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। जल्द इस्टीमेट तैयार कर शासन को भेज दिया जाएगा। इस्टीमेट स्वीकृत होने पर क्रश बैरियर लगा दिए जाएंगे।