फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   There is no arrangement for food in the relief camp

Chamoli News: डरा रही हैं बड़ी होती दरारें

Tue, 10 Jan 2023 09:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 09:41 PM IST
विज्ञापन
There is no arrangement for food in the relief camp
आपदा प्रभावितों को प्रशासन की ओर से सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है लेकिन इन राहत शिविरों में उनके लिए खाने की ही व्यवस्था नहीं है। वहीं एक छोटे से कमरे में आठ सदस्यीय परिवार को ठहराया जा रहा है। ऐसे में इतने सारे लोगों को एक साथ रहने में मुश्किलें हो रही हैं।
विज्ञापन

सिंहधार वार्ड की भुवनेश्वरी देवी का कहना है कि उन्हें वेद वेदांग संस्कृत महाविद्यालय में मंगलवार सुबह ही शिफ्ट किया गया है लेकिन यहां खाने की कोई व्यवस्था नहीं है। सुबह से शाम हो गई लेकिन भोजन नहीं आया। वहीं शौचालयों की स्थिति भी बेहद खराब है। ऐसे में कहां जाएं, क्या करें समझ नहीं आ रहा है। वहीं अन्य प्रभावितों का कहना है कि प्रशासन की ओर से राहत शिविरों में रखा जा रहा है लेकिन एक कमरे में आठ सदस्यीय परिवार कैसे शिफ्ट हो सकता है। देवेंद्र पंवार का कहना है कि उनका पांच सदस्यीय परिवार है और सबको रहने के लिए एक ही कमरा दिया गया है। अब एक कमरे में कैसे रह पाएंगे।
विज्ञापन

बुजुर्ग दंपती का सामान शिफ्ट करने की नहीं की व्यवस्था
प्रशासन ने होटल माउंट व्यू और मलारी इन को तोड़ने के आदेश जारी करने के बाद आसपास के मकानों में रहने वाले लोगों को भी घर खाली कराने के निर्देश दिए हैं। होटल के पास रहने वाले लक्ष्मी प्रसाद सती ने बताया कि उनके घर में वह और उनकी पत्नी रहते हैं। दोनों बुजुर्ग हैं ऐसे में वह खुद कैसे सारा सामान हटाएं। प्रशासन ने सामान शिफ्ट करने की भी कोई व्यवस्था नहीं की है। न ही सामान रखने के लिए जगह दी है। उन्होंने प्रशासन के इस तरह के आदेश का विरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे पर सीमेंट लगाने का काम शुरू
भू-धंसाव से नगर में चारों ओर लोगों में दहशत है। आवासीय मकानों के साथ ही दुकान, खेत व सड़कों में पड़ी दरारें और गहरी होती जा रही हैं। वहीं बदरीनाथ हाईवे भी धंस रहा है। हाईवे पर आवाजाही बनी रहे इसके लिए बीआरओ ने यहां सीमेंट लगाने का काम शुरू कर दिया है।
पेट्रोल पंप से मारवाड़ी तक जगह-जगह बदरीनाथ हाईवे पर भी धंसाव हो रहा है। यहां आवाजाही सुचारु बनी रहे इसके लिए बीआरओ ने जेपी कॉलोनी के समीप हाईवे पर भू-धंसाव वाले क्षेत्र में सीमेंट लगाने का काम शुरू कर दिया है। वहीं बीआरओ कार्यालय के समीप भी हाईवे काफी धंस गया है। वहीं मारवाड़ी, मनोहर बाग, सुनील, गांधीनगर और सिंहधार में मकानों और खेतों में पड़ी दरारें बढ़ रही हैं। भू-धंसाव से मारवाड़ी में बिजली का खंभा भी तिरछा हो गया है। सुनील की जया भिलंगवाल ने बताया कि उनके मकान में पहले हल्की दरारें थीं अब वह बढ़ रही हैं।

व्यापार मंडल ने किया विरोध
नगर के दो होटलों को बिना नोटिस और आर्थिक मूल्यांकन के तोड़ने के आदेश का व्यापार मंडल ने विरोध किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष नैन सिंह भंडारी ने कहा कि पहले होटलों का आर्थिक मूल्यांकन किया जाए। यदि बिना मूल्यांकन के तोड़ा जाएगा तो उसका विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed