फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   There is delay in work due to disaster, still we will complete the project on time: Bhupendra

आपदा से काम में हुई देरी फिर भी समय से पूरा करेंगे परियोजना का काम : भूपेंद्र

Tue, 05 Sep 2023 05:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 05 Sep 2023 05:10 PM IST
विज्ञापन
There is delay in work due to disaster, still we will complete the project on time: Bhupendra
फोटो
विज्ञापन


टीएचडीसी के निदेशक ने किया विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना का निरीक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। टीएचडीसी के निदेशक (तकनीकी) भूपेंद्र गुप्ता दो दिवसीय दौरे पर चमोली जिले में पहुंचे और विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना (वीपीएचईपी) के विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया। उन्हें निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक भी की। कहा कि आपदा के कारण परियोजना कार्य में देरी हुई है फिर भी सबसे सहयोग से इसे समय से पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। परियोजना के मुख्य प्रशासनिक भवन परिसर में सीआईएसएफ के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

मंगलवार को टीएचडीसी के निदेशक (तकनीकी) भूपेंद्र गुप्ता पीपलकोटी पहुंचे और परियोजना का निरीक्षण किया। इस दौरान परियोजना के विशेष कार्याधिकारी आरएन सिंह और महाप्रबंधक अजय वर्मा ने उन्हें पावर हाउस, टीबीएम (टनल बोरिंग मशीन) और मुख्य बांध स्थल में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति के बारे में बताया। उन्होंने परियोजना कार्य में लगे अधिकारी और कर्मचारियों की सराहना भी की। इसके बाद निदेशक ने परियोजना के वरिष्ठ अधिकारियों व निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ परियोजना निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक भी की। उन्होंने कहा कि आपदा के कारण हमारा लक्ष्य चुनौतीपूर्ण हो गया है। मगर इसी रफ्तार से निर्माण कार्य चलता रहा तो तय समय सीमा पर परियोजना कार्य पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने परियोजना कार्य पूरा करने के लिए पूरा सहयोग देने की बात कही। इस मौके पर परियोजना के विभागाध्यक्ष एसबी प्रसाद, केपी सिंह, प्रेम सिंह रावत, अजय कुमार, जन संपर्क विभाग के उप प्रबंधक वाईएस चौहान, अविनाश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed