फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The work of joining the panels of Bailey Bridge was stopped due to bad weather

Chamoli News: खराब मौसम के कारण बैली ब्रिज के पैनल जोड़ने का काम रोका

Fri, 11 Apr 2025 06:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 06:15 PM IST
विज्ञापन
The work of joining the panels of Bailey Bridge was stopped due to bad weather
गोविंदघाट क्षेत्र में दोपहर बाद चल रहीं तेज हवाएं, अन्य काम चल रहे
विज्ञापन

मौसम सामान्य होने पर ही लोनिवि करेगा आगे का काम

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। गोविंदघाट में निर्माणाधीन बैली ब्रिज का निर्माण मौसम के कारण प्रभावित हो गया है। खराब मौसम को देखते हुए लोनिवि ने कुछ दिन के लिए ब्रिज के पैनल जोड़ने का काम रोक दिया है। हालांकि एप्रोच मार्ग सहित अन्य कार्य चल रहे हैं।

गोविंदघाट में अलकनंदा नदी पर हेमकुंड साहिब व फूलों की घाटी को जोड़ने वाला पुल बीते मार्च माह में चट्टान गिरने से ध्वस्त हो गया था। तबसे लोनिवि ने पैदल आवाजाही के लिए नदी पर पुलिया बनाई है। जबकि वाहनों की आवाजाही के लिए नदी पर 45 मीटर लंबा बैली ब्रिज बनाया जा रहा है। काम तेजी से चल रहा था और पुल के सिर्फ आठ मीटर पैनल ही जोड़ने बाकी थे, लेकिन नौ अप्रैल को पुल का एक हिस्सा अचानक टूट गया। लोनिवि ने पुल के टूटे हिस्से को तो हटा लिया है लेकिन फिलहाल पैनल जोड़ने का काम रोक दिया है। वहीं लोनिवि के अधिशासी अभियंता नवीन ध्यानी का कहना है कि गोविंदघाट क्षेत्र में दोपहर बाद तेज हवाएं चल रही हैं। इससे निर्माणाधीन पुल के पैनल को नुकसान हो सकता है, सतर्कता बरतते हुए फिलहाल दो-चार दिन के लिए पैनल जोड़ने का काम रोका गया है। एप्रोच मार्ग सहित अन्य काम चल रहे हैं। मौसम सामान्य होने पर काम शुरू किया जाएगा। इस माह के अंत तक पुल को तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed